Saturday, June 27, 2026

National

spot_img

आजाद बिंद हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे मुकेश सहनी को 150 किलोमीटर पहले रोका, बोले- क्या हम आतंकवादी हैं?

By aryavartalive | Published: 27 June 2026 at 04:46 PM

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आजाद बिंद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। सहनी ने आरोप लगाया कि उन्हें जौनपुर से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर पहले रोककर आगे बढ़ने से मना कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने योगी सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया और कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने तक की इजाजत नहीं दी जा रही है।

मुकेश सहनी का कहना है कि उनका पहले से तय कार्यक्रम था और वे आजाद बिंद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जानना चाहते थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की बेटी पिछले दस दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने और अनशन पर बैठी है और न्याय की मांग कर रही है।

रास्ते में रोकने पर भड़के वीआईपी प्रमुख
पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सहनी ने कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे वे कोई बड़े अपराधी हों। उन्होंने कहा कि सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। उनके मुताबिक लोकतंत्र में किसी पीड़ित परिवार से मिलना कोई अपराध नहीं है, लेकिन सरकार इसे भी रोकने की कोशिश कर रही है।

प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप
वीआईपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरे मामले को दबाने में लगा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को न्याय दिलाने की जरूरत है, उन्हें मदद नहीं मिल रही, जबकि आवाज उठाने वालों को रोका जा रहा है। इससे यह संदेश जा रहा है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाने के बजाय मामले को शांत करने में लगी हुई है।

दो दिन का अल्टीमेटम
मुकेश सहनी ने बताया कि उनकी पुलिस अधीक्षक से बातचीत हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दो दिनों के भीतर पीड़ित परिवार की मांगों पर कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा जौनपुर जाएंगे और किसी भी हालत में पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

कमलेश बिंद मामले का भी किया जिक्र
सहनी ने इस दौरान कमलेश बिंद के कथित फर्जी एनकाउंटर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े और दलित समाज को केवल एनकाउंटर के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। देश के हर नागरिक को समान न्याय पाने का अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करे।

न्याय मिलने तक संघर्ष का ऐलान
वीआईपी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने की हर कोशिश का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुकेश सहनी को रोकने के बाद अंबेडकर नगर की ओर ले जाया।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES