National

spot_img

बांकीपुर उपचुनाव: सोशलिस्ट पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से चुना उम्मीदवार, नवीन तिवारी को टिकट

By aryavartalive | Published: 06 July 2026 at 05:54 PM

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के आंतरिक मतदान में नवीन कुमार तिवारी को सबसे अधिक वोट मिले। इसके साथ ही उन्हें बांकीपुर उपचुनाव के लिए पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। खास बात यह रही कि टिकट किसी एक नेता के फैसले से नहीं, बल्कि पार्टी सदस्यों की वोटिंग के आधार पर तय किया गया।

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उम्मीदवार चयन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से कराई गई। टिकट के लिए नवीन कुमार तिवारी, केसी सिन्हा, विनय कुमार झा और शशि भूषण ने दावेदारी पेश की थी।

सुबह से शाम तक चला मतदान और लाइव हुई मतगणना
आंतरिक मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुआ। इसके लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। पहला केंद्र बोरिंग रोड स्थित पार्टी कार्यालय में और दूसरा पटना जंक्शन के पास ऑटो स्टैंड के निकट बनाया गया था।

मतदान की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जय प्रकाश सिंह और अरुण कुमार अमर को पर्यवेक्षक बनाया गया। मतदान खत्म होने के एक घंटे बाद शाम 4 बजे मतगणना शुरू हुई, जिसका लाइव प्रसारण भी किया गया। मीडिया की मौजूदगी में हुई गिनती के बाद परिणाम घोषित किए गए।

मतगणना पूरी होने के बाद सबसे अधिक वोट नवीन कुमार तिवारी को मिले। दूसरे स्थान पर विनय कुमार झा, तीसरे स्थान पर शशि भूषण और चौथे स्थान पर केसी सिन्हा रहे। इसके बाद पार्टी ने आधिकारिक तौर पर नवीन कुमार तिवारी को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- यह सिर्फ टिकट नहीं, नई राजनीतिक सोच
प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह प्रक्रिया केवल बांकीपुर उपचुनाव तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करना और भविष्य के चुनावों के लिए पारदर्शी व्यवस्था विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही लोकतांत्रिक तरीके से फैसले लेने की पक्षधर रही है।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार:

  • 6 जुलाई – नामांकन प्रक्रिया शुरू
  • 13 जुलाई – नामांकन की अंतिम तिथि
  • 14 जुलाई – नामांकन पत्रों की जांच
  • 16 जुलाई – नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
  • 30 जुलाई – मतदान
  • 3 अगस्त – मतगणना और परिणाम
📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES