By aryavartalive | Published: 24 September 2026 at 06:28 PM
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने India Today की 2026 रैंकिंग में अलग-अलग शैक्षणिक क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय के BA, Law, Science, Accounting & Commerce, BCA, Mass Communication और MSW जैसे पाठ्यक्रमों को रैंकिंग में स्थान मिला है।
India Today के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक काशी विद्यापीठ का Mass Communication & Media 48वें, Law 55वें, BA 85वें, Science 138वें, BCA 154वें और Accounting & Commerce 189वें स्थान पर रहा। MSW को 18वीं रैंक मिली है।
कम फीस वाली श्रेणियों में भी प्रदर्शन
विश्वविद्यालय के अनुसार, कला, वाणिज्य, पत्रकारिता एवं जनसंचार और समाज कार्य से जुड़े पाठ्यक्रमों ने कम फीस में शिक्षा उपलब्ध कराने वाली प्रमुख श्रेणियों में स्थान बनाया है। वहीं विधि और BCA को ‘Best Value for Money’ श्रेणी में जगह मिलने की बात विश्वविद्यालय प्रशासन ने कही है।
कुलपति ने बताया बड़ी उपलब्धि
कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि काशी विद्यापीठ के मूल उद्देश्य को मजबूती देती है। उन्होंने कहा कि कम फीस में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की पहचान रही है।
पुराने उद्देश्य से जुड़ी पहल
कुलपति के मुताबिक, 1921 में स्थापित काशी विद्यापीठ का उद्देश्य ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करना था, जो आम लोगों तक पहुंच सके। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मौजूदा समय में भी कम लागत पर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की कोशिश उसी सोच को आगे बढ़ाती है।
विश्वविद्यालय परिवार को बधाई
इस उपलब्धि पर कुलपति के साथ वित्त अधिकारी हरि शंकर मिश्रा, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय और परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने शिक्षकों, शोधार्थियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रशासन ने इसे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों और लगातार सुधार का परिणाम बताया।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

