National

spot_img

दुर्गापूजा में बिजली को लेकर अलर्ट बिहार सरकार, 24×7 कंट्रोल रूम और जर्जर तार बदलने के निर्देश

By aryavartalive | Published: 03 October 2026 at 05:30 PM

दुर्गापूजा के दौरान बिहार में बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में सुरक्षित बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यालय स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यथासंभव निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ऊर्जा सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अजय यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी विद्युत अंचलों के अधिकारियों से दुर्गापूजा की तैयारियों की जानकारी ली गई। अधिकारियों को पंडालों और मेला क्षेत्रों के आसपास लगे जर्जर तारों को समय रहते बदलने का निर्देश दिया गया।

11 केवी लाइनों पर सुरक्षा का ध्यान
भीड़भाड़ वाले इलाकों और पूजा पंडालों के ऊपर से गुजरने वाली 11 केवी बेयर कंडक्टर लाइनों में जरूरत के अनुसार कवर्ड कंडक्टर या गार्ड वायर लगाने को कहा गया है। वहीं एलटी के नंगे तारों को एबी केबल में बदलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भीड़ वाले इलाकों में बिजली से होने वाले हादसों का खतरा कम किया जा सके।

लोहे के पोल और ट्रांसफार्मर की होगी सुरक्षा
मेला क्षेत्रों में लगे लोहे के बिजली पोल से करंट लगने की आशंका को देखते हुए डायइलेक्ट्रिक पेंट या पॉलीथीन शीट लगाने को कहा गया है। इसके अलावा पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों को बिजली देने वाले वितरण ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग का काम प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

फ्यूज कॉल सेंटर अलर्ट मोड पर रहेंगे
ऊर्जा सचिव ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर मेला क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और सुरक्षा की लगातार निगरानी करने को कहा। सभी फ्यूज कॉल सेंटर को अलर्ट मोड में रखने और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इमरजेंसी के लिए ट्रांसफार्मर और सामान तैयार
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्रों, 33 केवी और 11 केवी लाइनों तथा वितरण उपकेंद्रों के रखरखाव और मरम्मत का काम चल रहा है। खराब या जल चुके ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और जरूरी विद्युत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

पंडालों को मिलेगा अस्थाई कनेक्शन
दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने अधिकारियों को आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सभी को दुर्गापूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

बैठक में बिजली कंपनियों के MD भी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES