National

spot_img

ACP विवेक भगत का एडिशनल DCP चार्ज रुका, महिला पत्रकारों के आरोपों के बीच दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

By Malay Ojha | Published: 06 October 2026 at 10:04 AM

नई दिल्ली। महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के आरोपों के बीच दिल्ली सरकार ने ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP का करंट ड्यूटी चार्ज देने के आदेश में बदलाव करने का फैसला किया है। सरकार के मुताबिक, भगत ने खुद कहा था कि मामले की पूरी जांच होने तक वह यह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते।

जांच पूरी होने तक नहीं लेंगे चार्ज
सरकार के संशोधित फैसले के मुताबिक विवेक भगत के संबंध में 5 अक्टूबर को जारी आदेश में बदलाव किया जाएगा। वहीं बाकी 11 DANIPS अधिकारियों को एडिशनल DCP का CDC चार्ज देने का आदेश दोबारा जारी किया जाएगा।

25 अगस्त से चल रही थी प्रक्रिया
दिल्ली सरकार का कहना है कि 12 अधिकारियों को एडिशनल DCP का CDC चार्ज देने की प्रक्रिया 25 अगस्त को शुरू हुई थी। यानी यह प्रक्रिया 3 अक्टूबर के जंतर-मंतर विवाद से पहले शुरू हो चुकी थी। सरकार के मुताबिक जरूरी मंजूरी मिलने के बाद 5 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया था।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान लगे आरोप
विवेक भगत पर 3 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी का आरोप लगा है। इस विवाद के बाद तीन महिला पत्रकारों की शिकायतें सामने आईं, जिनकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

थाने के बाहर चल रहा प्रदर्शन
मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन भी हुआ। शिकायतों की जांच के बीच ही विवेक भगत को एडिशनल DCP का चार्ज दिए जाने पर सवाल उठे थे। हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि CDC देने की प्रक्रिया पहले से चल रही थी और इसे मौजूदा विवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

AI पोस्टर मामले में गिरफ्तारी
इसी विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर AI की मदद से तैयार आपत्तिजनक पोस्टर सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टर में विवेक भगत को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी ली गई है।

पोस्टर फैलाने वालों की तलाश
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित AI पोस्टर तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर फैलाने में आरोपी के साथ और कौन लोग शामिल थे। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES