National

spot_img

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत; 2 की हालत गंभीर

By Malay Ojha | Published: 17 October 2026 at 09:39 AM

गुजरात के भरूच जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वागरा इलाके की सायखा GIDC स्थित सिनज़ील फार्माकेम (SynZeal Pharmachem) कंपनी में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की औद्योगिक इकाइयों में भी लोग दहशत में आ गए।

मशीनरी के टुकड़े दूर तक बिखरे
विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्लांट में लगी भारी मशीनरी के पुर्जे और लोहे के टुकड़े दूर तक जा गिरे। घटना के समय वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। पांच लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दो घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन और दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सुरक्षा मानकों की जांच शुरू
घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री में जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाका किन परिस्थितियों में हुआ और क्या प्लांट में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था।

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES