National

spot_img

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की ने PM मोदी से की बात, भारत से कर दी बड़ी उम्मीद

By Malay Ojha | Published: 09 November 2026 at 09:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के प्रयासों के साथ काला सागर के रास्ते अनाज निर्यात का मुद्दा भी उठा। जेलेंस्की ने भारत की भूमिका को अहम बताते हुए खाद्य आपूर्ति के लिए सुरक्षित कॉरिडोर बनाने की दिशा में सहयोग की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों पर लगी रोक का असर दुनिया के करोड़ों लोगों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

बातचीत और कूटनीति से युद्ध खत्म करने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकल सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, मोदी ने दोहराया कि भारत युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों में सहयोग देने को तैयार है।

जेलेंस्की ने साझा किया यूक्रेन का पक्ष
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में मौजूदा युद्ध और हालिया कूटनीतिक घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि यूक्रेन अबू धाबी में प्रस्तावित बैठक के एजेंडे में शामिल सभी मुद्दों पर सक्रियता से तैयारी कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने हमेशा बातचीत में रचनात्मक रुख अपनाया है और रूस को भी तनाव कम करने के लिए इसी तरह की पहल करनी चाहिए।

मोदी के पुराने संदेश का भी किया जिक्र
जेलेंस्की ने बातचीत के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अब युद्ध जारी रखने के बजाय इसे समाप्त करने का समय है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री रूसी नेतृत्व के सामने भी शांति का यही संदेश रख चुके हैं।

खाद्य आपूर्ति के लिए भारत की भूमिका पर नजर
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को यह तय करना चाहिए कि युद्ध समाप्त कराने के प्रयासों में वह किस तरह योगदान दे सकता है और दूसरे देशों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर कैसे बातचीत आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।

जेलेंस्की के मुताबिक, बातचीत में काला सागर के रास्ते अनाज के निर्यात पर रूस की ओर से लगाई गई रोक पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत खाद्य आपूर्ति के लिए कॉरिडोर तैयार करने के मामले में मध्यस्थता करने को तैयार है। यूक्रेन को उम्मीद है कि इस दिशा में आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

समुद्री रास्तों पर रोक से दुनिया पर असर
जेलेंस्की ने कहा कि समुद्री रास्ते बंद होने का असर सिर्फ यूक्रेन या रूस तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और दुनिया के करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने रूस से इस स्थिति की गंभीरता समझने की अपील की।

बातचीत के अंत में प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की ने भारत-यूक्रेन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने तय किया कि आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर आगे भी संपर्क बनाए रखा जाएगा और दोनों देशों की टीमें बातचीत जारी रखेंगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES