National

spot_img

शिकागो के हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश! 300 गोलियां लेकर पहुंचा 19 साल का युवक, ऐसे बचीं जानें

By Malay Ojha | Published: 15 October 2026 at 09:14 AM

अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। इलिनोइस के ऑरोरा स्थित मंदिर में हमला करने की योजना बनाने के आरोप में 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मॉडिफाइड AR-स्टाइल राइफल और 300 गोलियों के साथ मंदिर पहुंचा था।

यह घटना 11 अक्टूबर 2026 की बताई गई है, जब नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उसकी राइफल जाम हो गई। इसके बाद वह वहां से लौट गया। जांच एजेंसियों को आशंका है कि उसकी योजना बड़े पैमाने पर लोगों की हत्या करने की थी।

राइफल के साथ बॉडी आर्मर और गैसोलीन भी था
पुलिस के मुताबिक, पैपोराकिस के पास हथियार और गोलियों के अलावा बॉडी आर्मर यानी सुरक्षा कवच और गैसोलीन के कैन भी थे। 300 गोलियां दस मैगजीन भरने के लिए पर्याप्त थीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पैलेटाइन स्थित अपनी मां के घर से गाड़ी चलाकर ऑरोरा के मंदिर पहुंचा था।

घर लौटकर इंटरनेट पर खोजने लगा राइफल ठीक करने का तरीका
आरोप है कि मंदिर में गोली चलाने में नाकाम रहने के बाद पैपोराकिस अपने घर लौट गया। वहां उसने इंटरनेट पर राइफल ठीक करने का तरीका खोजा। पुलिस के अनुसार, उसने अपने एक सहकर्मी को फोन करके बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की योजना के बारे में भी बताया। इसी सूचना और डिजिटल साक्ष्यों ने जांच को आगे बढ़ाने में मदद की।

दस्तावेज में भारतीयों के खिलाफ हिंसा का जिक्र
पैलेटाइन पुलिस ने आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक संदेशों और एक दस्तावेज की जांच की। इस दस्तावेज का शीर्षक “Why I Fought: A.K.A.: (Aurora shooters manifesto)” बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, इसमें अश्वेतों के प्रति घृणा और चरमपंथी विचारों के साथ दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, खासकर भारतीयों के खिलाफ हिंसा से जुड़ी बातें थीं।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
मामले पर हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। संगठन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संभावित खतरे की जानकारी अधिकारियों को देने की अपील की। संगठन ने कहा कि हर समुदाय को बिना किसी डर के अपने धार्मिक स्थल पर पूजा करने का अधिकार है।

FBI के साथ मिलकर जांच कर रही पुलिस
पैलेटाइन पुलिस विभाग ने बताया कि मामले की जांच FBI के साथ मिलकर की जा रही है। जांच एजेंसियां संभावित अतिरिक्त आरोपों समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल इस घटना से संबंधित जनता के लिए किसी मौजूदा खतरे की जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस प्रमुख ने खतरे को बताया गंभीर
पैलेटाइन पुलिस प्रमुख विलियम नॉर्ड ने कहा कि कथित साजिश की गंभीरता को कम करके नहीं आंका जा सकता। पैलेटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभागों के बीच समय पर जानकारी साझा होने से संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस समुदायों और पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच एजेंसियों के साथ काम करती रहेगी।

FBI ने कट्टरपंथी हिंसा पर कार्रवाई की बात कही
FBI शिकागो के प्रभारी विशेष एजेंट रयान व्हेलन के मुताबिक, एजेंसी कट्टरपंथी विचारधाराओं से प्रेरित हिंसा के खतरों की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए स्थानीय एवं राज्य स्तर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है। मामले की जांच जारी है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES