National

spot_img

वाराणसी एयर शो में सुरक्षा से लेकर इमरजेंसी तक, CM योगी ने अधिकारियों को क्या-क्या कहा?

By Malay Ojha | Published: 14 October 2026 at 10:17 PM

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे और एयर शो की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एयर शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, पार्किंग, रूट डायवर्जन और आपातकालीन सेवाओं को पहले से तैयार रखा जाए।

भीड़ संभालने और सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस
मुख्यमंत्री ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाए और लोगों को रास्तों की जानकारी देने के लिए साइनबोर्ड लगाए जाएं। सभी पार्किंग स्थलों पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।

ग्रीन कॉरिडोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था के निर्देश
एयर शो के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार रखने को कहा। गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ पर्याप्त लाइफ जैकेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। घाटों पर मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने और शहर में होने वाले त्योहारों व अन्य आयोजनों को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की तैयारी पहले से पूरी करने पर जोर दिया।

NCC, NSS और स्वयंसेवी संगठनों की भी ली जाएगी मदद
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयर शो जैसे बड़े आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन को अन्य संगठनों का भी सहयोग लेना चाहिए। इसके लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों, युवक मंगल दल और दूसरी स्वयंसेवी संस्थाओं को भी तैयारियों से जोड़ने के निर्देश दिए।

अस्पतालों को अलर्ट रहने और घाटों की सफाई के आदेश
मुख्यमंत्री ने सरकारी और निजी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं तैयार रखने को कहा। उन्होंने नगर निगम को घाटों की विशेष सफाई के साथ पूरे शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। नमो घाट से अस्सी घाट तक घाटों की पेंटिंग कराने पर भी जोर दिया, ताकि आयोजन के दौरान शहर आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्था दिखाई दे।

एयरपोर्ट से शहर तक रोशनी और चौराहों का होगा सुंदरीकरण
शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट से प्रमुख मार्गों तक बिजली के खंभों पर स्पाइरल लाइट लगाने और चौराहों का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया।

प्रशासन ने बताया, 300 मोबाइल टॉयलेट और 400 वाटर टैंकर की तैयारी
बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने प्रेजेंटेशन के जरिए जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि घाटों से सिल्ट हटाने, 300 मोबाइल टॉयलेट और 400 वाटर टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था संभालने के लिए 3,000 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बैठक में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव और डॉ. सुनील पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह और जगदीश पटेल सहित प्रशासन, पुलिस, विकास प्राधिकरण और वायुसेना के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES