National

spot_img

क्या सच में ईरान ने गिरा दिया अमेरिका का लड़ाकू विमान? दावे के बाद दुनिया में मचा हड़कंप

By Malay Ojha | Published: 29 May 2026 at 09:22 AM

ईरान और अमेरिका के बीच एक तरफ शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने दक्षिणी इलाके बुशहर के पास अमेरिका के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है. इस दावे के सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई.

ईरान के सरकारी टीवी पर प्रसारित खबर के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. अमेरिकी सेना की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा गया कि किसी भी अमेरिकी विमान को नुकसान नहीं पहुंचा है. सेंटकॉम ने साफ कहा कि ईरान का दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है. अमेरिकी सेना के सभी एयर एसेट पूरी तरह सुरक्षित हैं.

बुशहर इलाके में दिखी सैन्य गतिविधि
ईरान के सरकारी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि बुशहर प्रांत के जाम इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हुआ था. दावा किया गया कि संदिग्ध दुश्मन विमान को निशाना बनाकर नष्ट किया गया. हालांकि ईरान की ओर से अब तक कोई तस्वीर या आधिकारिक सबूत सार्वजनिक नहीं किया गया है.

स्थानीय अधिकारी ने किया बड़ा दावा
ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी ने कहा कि इलाके में दुश्मन विमान को मार गिराने की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि घटना के बाद हालात सामान्य हैं और किसी तरह का खतरा नहीं है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर पाए हैं.

तनाव के बीच शांति समझौते की चर्चा तेज
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरें भी सामने आ रही हैं. सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच युद्धविराम को 60 दिन तक बढ़ाने और परमाणु वार्ता शुरू करने को लेकर बातचीत हुई है. बताया जा रहा है कि अस्थायी समझौते के मसौदे को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है.

दुनिया की नजर अब अगले कदम पर
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. एक तरफ सैन्य दावे और जवाबी बयानबाजी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश भी जारी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों का अगला कदम क्या होगा.

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES