National

spot_img

दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर सीरियल ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत; हमले के बाद मची अफरा-तफरी

By Malay Ojha | Published: 07 July 2026 at 02:53 PM

सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को उस समय बड़ा धमाका हो गया, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक होटल से निकलकर सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा से मुलाकात के लिए रवाना होने वाले थे। होटल के बाहर कुछ ही देर के अंतराल में दो जोरदार धमाके हुए, जिनमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मरने वालों में अधिकतर सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जो राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पहला धमाका होटल के बाहर खड़ी एक लाल रंग की कार में हुआ। बताया जा रहा है कि कार को पहले होटल के पास लाकर खड़ा किया गया और फिर उसमें विस्फोट कर दिया गया। कुछ ही देर बाद दूसरा धमाका भी हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के समय आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मैक्रों को कोई नुकसान नहीं, तय कार्यक्रम के अनुसार मुलाकात
बताया जा रहा है कि धमाकों के बावजूद फ्रांस के राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुलाकात भी की। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पर्यटन मंत्री समेत कई लोग घायल
घटना में करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में सीरिया सरकार के पर्यटन मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

दमिश्क के सबसे सुरक्षित इलाकों में हुआ हमला
जानकारी के अनुसार यह धमाका दमिश्क के एक बेहद सुरक्षित और महत्वपूर्ण इलाके में हुआ, जहां विदेशी प्रतिनिधिमंडल और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अक्सर ठहरते हैं। जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय राष्ट्रपति मैक्रों होटल में नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक पूरी कर बाहर निकल रहे थे।

किसने किया हमला, जांच में जुटीं एजेंसियां
अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरिया पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं। शुरुआती आशंका है कि यह हमला राष्ट्रपति के दौरे को निशाना बनाकर किया गया हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सीरिया में अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हालात
पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के सत्ता से हटने के बाद भी सीरिया में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह स्थिर नहीं हो सकी है। नई सरकार को कई मोर्चों पर लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वर्ष कई चरमपंथी हमलों में सरकारी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग सशस्त्र समूह भी सरकार के खिलाफ सक्रिय हैं।

मैक्रों का दौरा इसलिए भी था खास
फ्रांस के राष्ट्रपति का यह दो दिवसीय सीरिया दौरा काफी अहम माना जा रहा था। अहमद अल शरा के राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों पहले यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता हैं, जिन्होंने दमिश्क पहुंचकर नई सरकार से मुलाकात की। ऐसे में इस दौरान हुआ धमाका सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES