National

spot_img

सीएम बनते ही विजय का बड़ा ऐलान! 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं की सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला

By Malay Ojha | Published: 10 May 2026 at 08:35 AM

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने पद संभालते ही बड़े फैसलों की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष सुरक्षा बल के गठन को भी मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री विजय ने साफ किया कि उनकी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है और इसके लिए विशेष बल बनाया जाएगा।

खुद को बताया आम परिवार का बेटा
मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वे किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते, बल्कि आम लोगों के प्यार और भरोसे ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार को काम करने के लिए उचित समय दिया जाए।

राज्य की आर्थिक स्थिति पर आएगा श्वेत पत्र
विजय ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज छोड़ दिया है। इसी वजह से सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करने पर विचार कर रही है, ताकि जनता को सही हालात की जानकारी मिल सके।

पारदर्शी शासन का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी और झूठे वादों के जरिए लोगों को गुमराह नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में सत्ता का कोई दूसरा केंद्र नहीं होगा और सभी फैसले सीधे जनता के हित को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे।

संघर्ष से मुख्यमंत्री तक का सफर
विजय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि वे एक सहायक निर्देशक के बेटे हैं और कभी सिनेमा जगत में पहचान बनाने का सपना देखते थे। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें इतना प्यार दिया कि आज वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन सके हैं।

सहयोगी दलों का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दलों का समर्थन देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष राजनीति के नए दौर की शुरुआत हो रही है।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
विजय ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव भी दिया, जिस पर कांग्रेस ने विचार करने की बात कही है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES