National

spot_img

CM योगी का अखिलेश पर तंज- अयोध्या से चुनाव का चैप्टर क्लोज, बोले- पार्टी जहां से कहेगी, वहीं से लड़ूंगा

By Malay Ojha | Published: 25 November 2026 at 11:41 AM

लखनऊ में आयोजित न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। अयोध्या से चुनाव लड़ने के सवाल पर योगी ने कहा कि वहां से चुनाव का चैप्टर क्लोज हो चुका है, क्योंकि अखिलेश यादव वहां से भाग गए। उन्होंने साफ किया कि वह फिलहाल गोरखपुर से चुनाव लड़ते हैं और आगे पार्टी जहां से टिकट देगी, वहीं से मैदान में उतरेंगे।

अयोध्या से चुनाव लड़ने के सवाल पर योगी का जवाब
मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि वह अगला विधानसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि गोरखपुर से चुनाव लड़ता हूं। आगे पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ूंगा। अयोध्या का जिक्र करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि वहां से चुनाव का मामला अब खत्म हो चुका है, क्योंकि वह वहां से भाग गए।

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर भी कसा तंज
अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने को लेकर भी योगी ने तंज किया। उन्होंने कहा कि दो नावों की सवारी करने वाला डूबता ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अखिलेश उनकी विचारधारा की लाइन पर आए हैं, तो उन्हें राम भक्तों से माफी भी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गलती स्वीकार कर माफी मांगने से कोई व्यक्ति छोटा नहीं हो जाता।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले- नतीजे से पहले ही विफल
योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले ये दोनों दल चुनाव परिणाम आने के बाद विफल होते थे, लेकिन इस बार नतीजे आने से पहले ही गठबंधन की स्थिति ऐसी हो गई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, गठबंधन में बातचीत जारी रहने के बावजूद दूसरी तरफ प्रत्याशियों की घोषणा करना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है।

कांग्रेस की स्थिति के लिए खुद की सोच जिम्मेदार बताई
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस की विचारधारा स्पष्ट नहीं है। गठबंधन के बीच इस तरह की गतिविधियां अपमानजनक हैं। उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी की इस दशा के लिए उसकी अपनी नकारात्मक सोच जिम्मेदार है। इस दौरान उन्होंने ‘प्याज भी खाया और जूता भी खाया’ वाली कहावत का भी जिक्र किया।

गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचने पर मिलती है संतुष्टि
सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कामकाज और विकास के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ किसी गरीब तक पहुंचता है, तो उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास का फायदा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता दिखाई दे रहा है।

बेटियों की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार को बताया अहम
योगी ने कहा कि उन्हें तब भी संतोष होता है, जब प्रदेश की बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं और युवाओं को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों की धारणा थी कि यहां सब कुछ हो सकता है, लेकिन प्रदेश नहीं बदल सकता। आज राज्य में बदलाव दिखाई दे रहा है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES