By aryavartalive | Published: 05 October 2026 at 11:34 AM
पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने आगामी क्रिकेट सीजन के लिए अलग-अलग आयु वर्ग और टीमों के चयन ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया है। एडमिनिस्ट्रेटर से मंजूरी मिलने के बाद एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को तय तारीख, समय और जगह पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। सभी ट्रायल पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में होंगे।
6 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी का ट्रायल
रणजी ट्रॉफी कैंप 2026-27 में शामिल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे होगा। कैंप में शामिल सभी खिलाड़ियों को तय समय पर मोइन-उल-हक स्टेडियम पहुंचने के लिए कहा गया है।
अंडर-23 खिलाड़ियों का भी होगा ट्रायल
रणजी कैंप में शामिल अंडर-23 के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। संबंधित खिलाड़ियों को समय से पहले ट्रायल स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए चयन
पुरुष अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों का चयन ट्रायल भी 5 अक्टूबर को होगा। खिलाड़ियों को दोपहर 1 बजे तक मोइन-उल-हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा।
महिला अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल
महिला अंडर-19 चयन ट्रायल 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे होगा। इसमें BCA के घरेलू सत्र 2025-26 में खेलने वाली महिला अंडर-19 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। एसोसिएशन ने सभी पात्र खिलाड़ियों को समय पर पहुंचने को कहा है।
महिला सीनियर और अंडर-23 खिलाड़ियों का चयन
महिला सीनियर और अंडर-23 वनडे एवं टी-20 ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
खिलाड़ियों को समय का ध्यान रखने की अपील
BCA ने सभी खिलाड़ियों से ट्रायल की तारीख और समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। एसोसिएशन के मुताबिक चयन प्रक्रिया से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

