Wednesday, June 24, 2026

National

spot_img

भरत तिवारी के गांव पहुंचे सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय, पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप, मुख्यमंत्री की भूमिका पर भी जांच की मांग

By aryavartalive | Published: 24 June 2026 at 07:35 PM

भोजपुर जिले के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के नेता भी बिलौटी गांव पहुंचे। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की।

दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
धनंजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वीडियो और सामने आ रहे तथ्यों को देखने के बाद यह मामला सामान्य पुलिस एनकाउंटर नहीं लगता। उन्होंने मांग की कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हो रहे एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयानों से पुलिस पर दबाव बनता है और इससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

महापंचायत में हजारों लोग जुटे
बिलौटी गांव स्थित बाबा कुंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भरत तिवारी के समर्थन में नारे लगाए और घटना को हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों और समर्थकों ने कहा कि भरत तिवारी गरीबों की लड़ाई लड़ते थे और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। महापंचायत के जरिए सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग उठाई गई।

पार्टी के अन्य नेता भी रहे मौजूद
इस मौके पर सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार झा और प्रदेश संगठन प्रभारी जय प्रकाश भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

17 जून को हुई थी भरत तिवारी की मौत
गौरतलब है कि 17 जून को पुलिस एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान भरत तिवारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद लगातार सवाल उठने लगे, जिसके बाद सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश अभी भी शांत नहीं हुआ है।

भरत तिवारी की मां आशा देवी का कहना है कि उन्हें अब केवल हाईकोर्ट की जांच पर ही भरोसा है, क्योंकि उन्हें स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES