National

spot_img

बिजली के खंभे घरों पर गिरे, फिर भी नहीं जागा विभाग! डाफी उपकेंद्र पर ग्रामीणों का धरना

By Malay Ojha | Published: 18 November 2026 at 12:44 PM

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर के वार्ड नंबर 23 स्थित दलित बस्ती में जर्जर बिजली के खंभों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले एक साल में तीन बिजली के खंभे घरों पर गिर चुके हैं, जबकि करीब पांच अन्य खंभे भी कभी भी गिर सकते हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने डाफी विद्युत उपकेंद्र पर धरना शुरू कर दिया।

तीन खंभे गिरने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
धरने पर बैठे अमन यादव ने बताया कि बस्ती में बिजली के खंभों की हालत लंबे समय से खराब है। पिछले एक साल में तीन खंभे लोगों के घरों पर गिर चुके हैं। इसके बावजूद विभाग ने बाकी जर्जर खंभों को बदलने की जरूरत नहीं समझी। करीब पांच अन्य खंभे भी बेहद खराब हालत में हैं। ऐसे में किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

शिकायत करने पर जेई पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
अमन यादव ने बिजली विभाग के जेई अरविंद सोनकर पर शिकायतकर्ताओं के साथ गलत तरीके से बात करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब भी खंभों की समस्या को लेकर जेई से शिकायत की जाती है तो वह इसे राजनीतिक मामला बताते हैं। आरोप है कि जेई कहते हैं, “आप लोग वोट लेने के चक्कर में फर्जी शिकायत करते हैं। क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है, सिर्फ राजनीति आप लोग करते हैं।”

सुरक्षा के मुद्दे पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के जर्जर खंभे कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत का समाधान करने के बजाय शिकायतकर्ताओं पर ही राजनीति करने का आरोप लगाया जा रहा है।

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
धरने में अमन यादव, लाल बहादुर यादव, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भईया लाल यादव समेत कई लोग शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 की दलित बस्ती में सभी जर्जर बिजली के खंभों को तत्काल बदला जाए। उनका कहना है कि जब तक खंभे बदलने की कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES