National

spot_img

CM योगी ने क्रिकेट खेलने के लिए मांगी गई मदद पर छात्र प्रिंस से किया वादा, बोले- तुम्हारा एडमिशन भी कराएंगे

By Malay Ojha | Published: 23 November 2026 at 11:30 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनता दर्शन के दौरान एक स्कूली छात्र की फरियाद सुनकर कुछ देर उसके साथ खड़े रहे। गोंडा से आए कक्षा-8 के छात्र प्रिंस साहू ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक मदद और कोचिंग की व्यवस्था कराने की मांग की थी। उसकी बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उसकी हौसला अफजाई की, बल्कि क्रिकेट कोचिंग में एडमिशन कराने का भरोसा भी दिया।

क्रिकेट खेलने का जुनून देख मुख्यमंत्री ने की काउंसलिंग
गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र के पड़री पारासराय गांव निवासी प्रिंस साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसे बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक है। वह इस खेल में अपना करियर बनाना चाहता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण क्रिकेट किट खरीदना और कोचिंग की फीस जमा करना मुश्किल है।

‘तुम्हारा नाम प्रिंस है, इसलिए पढ़-लिखकर प्रिंस बनो’
छात्र की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 4-5 मिनट तक उससे बातचीत की। उन्होंने प्रिंस को समझाया कि अभी वह कक्षा-8 में है, इसलिए क्रिकेट खेलने के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे नंबरों से इस सत्र में पास हो जाओ, इसके बाद तुम्हारा क्रिकेट कोचिंग में एडमिशन करवा देंगे।

योगी ने छात्र का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘बेटा, तुम्हारा नाम प्रिंस है, इसलिए पढ़-लिखकर प्रिंस बनो। हम क्रिकेट में भी तुम्हारा एडमिशन करवा देंगे।’

जनता दर्शन में हर फरियादी के पास पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनीं। वह कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास खुद पहुंचे और एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेकर शिकायतों की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ तय समय के भीतर किया जाए। कार्रवाई निष्पक्ष हो और शिकायतकर्ता को उससे संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।

इलाज के लिए पैसों की कमी नहीं आने देगी सरकार
जनता दर्शन में आर्थिक सहायता और इलाज से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का एस्टीमेट मिलते ही सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा पुलिस, राजस्व, शिक्षा और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में जल्द और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES