National

spot_img

सौरव दास को लंदन जाने से रोका, एयरपोर्ट पर पासपोर्ट फ्लैग होने का दावा; अभिजीत दीपके ने सरकार पर उठाए सवाल

By Malay Ojha | Published: 24 November 2026 at 01:07 PM

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया। उनका दावा है कि इमिग्रेशन चेक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उनका पासपोर्ट फ्लैग किया गया है। इसके बाद उन्हें लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं मिली। सौरव ने एयरपोर्ट से ही वीडियो जारी कर इस घटना की जानकारी दी।

ऑक्सफोर्ड में कार्यक्रम के लिए मिला था न्योता
सौरव दास के मुताबिक, उन्हें ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और एडिनबर्ग में ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। इन कार्यक्रमों के आयोजन में भारतीय छात्रों ने भी काफी मेहनत की थी। हालांकि, लंदन रवाना होने से पहले ही उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।

वीडियो जारी कर सरकार पर लगाया आरोप
एयरपोर्ट से साझा किए गए वीडियो में सौरव ने कहा कि जब वह इमिग्रेशन चेक के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका पासपोर्ट फ्लैग कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर उन्हें देश से बाहर जाने से रोका है। अपनी पोस्ट में उन्होंने सरकार को कायर बताते हुए कहा कि वह प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर अपनी बात रखने जा रहे थे, लेकिन सरकार उनके वहां पहुंचने से डर गई।

अभिजीत दीपके ने पासपोर्ट जारी होने के साल पर उठाए सवाल
इस पूरे मामले पर अभिजीत दीपके ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सौरव के पासपोर्ट को फ्लैग किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका पासपोर्ट 2019 में इसी सरकार के कार्यकाल में जारी हुआ था। सात साल तक पासपोर्ट में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी के गठन और सौरव के उसके प्रमुख चेहरों में शामिल होने के बाद अचानक पासपोर्ट में समस्या कैसे आ गई?

लंदन जाने से रोकने पर दीपके का तंज
अभिजीत दीपके ने इस मुद्दे पर कई पोस्ट साझा करते हुए सरकार पर तंज भी कसा। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि काश सौरव ने कोई बैंक लूटा होता या वित्तीय धोखाधड़ी की होती, तो शायद सरकार उन्हें लंदन जाने की इजाजत दे देती।

फिलहाल सौरव दास के पासपोर्ट को फ्लैग किए जाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। वहीं, इस मामले में सरकार या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES