National

spot_img

महाराष्ट्र में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, आंधी में दीवार गिरी; 6 श्रद्धालुओं की मौत

By Malay Ojha | Published: 12 May 2026 at 05:59 PM

महाराष्ट्र के सांगली जिले के जत तालुका स्थित मोटेवाडी गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मरगुबाई देवी के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं पर अचानक दीवार गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और हवा से बचने के लिए श्रद्धालु पास में बने टीन शेड के नीचे खड़े हो गए।

उड़ता टीन शेड दीवार से टकराया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण टीन का शेड उखड़कर पास की कच्ची चिरा-ईंट की दीवार से जा टकराया। टक्कर लगते ही दीवार अचानक भरभराकर लोगों के ऊपर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बच्चों समेत छह लोगों की गई जान
इस दर्दनाक हादसे में 12 और 13 साल के दो बच्चों सहित कुल छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में चार लोग जत तालुका के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि दो श्रद्धालु पड़ोसी राज्य कर्नाटक के निवासी थे।

कई घायलों की हालत गंभीर
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों का इलाज जत के अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को विजयपुर और मिरज के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कराया। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख
इस हादसे पर विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की मांग की।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES