By Malay Ojha | Published: 22 May 2026 at 12:35 PM
शादी के केवल पांच महीने बाद हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 10 दिन से फरार चल रहे उनके पति समर्थ सिंह आज जबलपुर न्यायालय में सरेंडर करने के लिए पहुंचे। इससे पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश दिया है कि ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों की टीम द्वारा कराया जाए। यह कदम मामले की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
शादी के बाद बढ़ा विवाद, रहस्यमयी हालात में मौत
ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वह एमबीए पास थीं और एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। उनका विवाह दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुआ था। शादी के कुछ ही महीनों बाद 12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिजनों के गंभीर आरोप, दहेज प्रताड़ना का मामला
ट्विशा के परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही परिवार ने यह भी दावा किया है कि मौत के बाद सास द्वारा कई प्रभावशाली लोगों को फोन किए गए, जिससे मामले पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

