National

spot_img

गुरुग्राम में बड़ा पावर संकट, ट्रांसफार्मर फुंका; कई इलाकों की बिजली गुल, रैपिड मेट्रो रुकी

By Malay Ojha | Published: 22 May 2026 at 05:25 PM

  • सात बिजली घर बंद होने से बढ़ी परेशानी
  • रैपिड मेट्रो सेवा भी हुई प्रभावित
  • भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल
  • बिजली विभाग की टीम मरम्मत में जुटी

हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार रात अचानक बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। सेक्टर-72 स्थित 220 केवीए बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर में आई खराबी का असर इतना बड़ा रहा कि एक साथ सात बिजली घर बंद हो गए और हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए।

मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद सेक्टर-15, सेक्टर-38, सेक्टर-44, सेक्टर-46, सेक्टर-52, सेक्टर-56 और मारुति 66 केवीए बिजली घर प्रभावित हो गए। इसके चलते सेक्टर-38 से लेकर सेक्टर-57 तक बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई कॉलोनियों में लोग घंटों तक बिजली का इंतजार करते रहे।

रैपिड मेट्रो सेवा भी हुई प्रभावित
बिजली संकट का असर गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो सेवा पर भी देखने को मिला। करीब एक घंटे तक मेट्रो संचालन बाधित रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और लोगों को दूसरे साधनों से सफर करना पड़ा।

भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल
लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। सेक्टर-15 पार्ट-1, सेक्टर-15 पार्ट-2 और सेक्टर-18 समेत कई इलाकों में घरों, दुकानों और दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो गया। कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ने लगा, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

बिजली विभाग की टीम मरम्मत में जुटी
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा करने में करीब 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES