By Malay Ojha | Published: 07 October 2026 at 04:58 PM
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनके जीवन और जनसेवा की यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े अलग-अलग दौर को तस्वीरों के जरिए दिखाया गया है। इसमें उनके शुरुआती संघर्ष, सामाजिक सरोकार, जनसेवा से जुड़े काम और सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव शामिल हैं। राजनीतिक सफर के साथ देश के विकास से जुड़े विभिन्न प्रयासों को भी तस्वीरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
संघर्ष से जनसेवा तक की कहानी
प्रदर्शनी में ऐसे कई प्रसंगों को जगह दी गई है, जिनके जरिए प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष, मेहनत और राष्ट्रसेवा की यात्रा को सामने लाने की कोशिश की गई है। उनके सार्वजनिक जीवन के अलग-अलग दौर की तस्वीरें प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
प्रदर्शनी देखने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग प्रदेश कार्यालय पहुंचकर तस्वीरों के जरिए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को देख रहे हैं।
पार्टी नेताओं ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर, जनसेवा और राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को देखा गया।
जनता तक पहुंचाने की कोशिश
भाजपा की ओर से कहा गया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को लोगों तक पहुंचाना है। तस्वीरों के जरिए उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा को एक जगह देखने का मौका लोगों को मिल रहा है।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

