By Malay Ojha | Published: 07 October 2026 at 04:32 PM
पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पासवान ने बुधवार, 7 अक्टूबर को सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदभार संभाल लिया। दोपहर 2 बजे हुए कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अजय कुमार पासवान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के जरिए ज्यादा प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
राजेश राम ने जताया भरोसा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉ. अजय कुमार पासवान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं प्रचार विभाग पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में विभाग और ज्यादा सक्रिय और प्रभावी तरीके से काम करेगा।
मीडिया से बेहतर तालमेल पर जोर
डॉ. अजय कुमार पासवान ने कहा कि मीडिया विभाग को मजबूत करने के साथ पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के साथ नियमित संवाद और बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। उनका कहना था कि पार्टी की बात को स्पष्ट और तथ्यपरक तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मीडिया के साथ मजबूत संबंध जरूरी हैं।
कांग्रेस की आवाज जनता तक पहुंचाने की तैयारी
नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के जनहित से जुड़े मुद्दों को ज्यादा व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि मीडिया विभाग के कामकाज को अधिक सक्रिय बनाकर कांग्रेस की गतिविधियों और नीतिगत मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस नेता
कार्यक्रम में मीडिया विभाग के संयोजक असित नाथ तिवारी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास, अमित कुमार टुन्ना, पंकज यादव, ज्ञान रंजन, शिव प्रकाश गरीब दास, अमित कुमार, डॉ. अमन कुमार, डॉ. कुमारी सोनी, नदीम अंसारी, अरुण पाठक, रोहित कुमार पासवान, मृणाल अनामय, आरती राय, सामंत प्रधान, पूनम यादव, शैली विनोद, कुमारी अनिता, राकेश कुमार मुन्ना, अइबरार अहमद रजा, संतोष यादव, मुन्द्रिका यादव, डॉ. सत्येंद्र कुमार, दीपक पटेल, सुधीर शर्मा, मेनका कुमारी, विवेक हरि और चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

