National

spot_img

ट्रंप को फोन कर रो पड़े Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग! पत्नी और परिवार को लेकर बताई अपनी तकलीफ

By Malay Ojha | Published: 13 November 2026 at 10:35 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप ने बताया कि हुआंग ने उन्हें फोन कर अपने परिवार पर पड़ रहे विवाद के असर के बारे में बताया था। इस बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनकी वजह से पत्नी और परिवार को काफी कुछ झेलना पड़ रहा है। ट्रंप के मुताबिक, हुआंग ने उनसे कहा था कि वह इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

ट्रंप ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने हुआंग को कंपनी में अपना पद बचाने के लिए संघर्ष करने की सलाह दी थी। हालांकि, विवाद के बीच Nvidia के 33 साल पुराने प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने उनकी जगह CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी है। अब बोर्ड नए स्थायी CEO की तलाश करेगा।

ट्रंप ने बताया, परिवार की चिंता में थे हुआंग
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को ब्रॉडकास्टर स्टीफन ए स्मिथ को दिए इंटरव्यू में हुआंग के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हुआंग से बात की थी। वह इस पूरे विवाद से काफी परेशान थे। उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपनी पत्नी और परिवार को लेकर थी।

ट्रंप के मुताबिक, हुआंग ने उनसे कहा था कि इस पूरे मामले की वजह से उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ने हुआंग को एक अच्छा व्यक्ति बताते हुए उम्मीद जताई कि वह इस मुश्किल दौर से बाहर निकल आएंगे।

33 साल बाद Nvidia से अलग हुए जेन्सेन हुआंग
जेन्सेन हुआंग ने करीब 33 साल तक Nvidia का नेतृत्व किया। कंपनी के बोर्ड ने 11 नवंबर को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया, जबकि 12 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की गई। इसके साथ ही हुआंग ने कंपनी के बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया।

Nvidia ने अपनी मौजूदा CFO और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया है। वह नई जिम्मेदारी के साथ CFO का काम भी संभालती रहेंगी। कंपनी का बोर्ड अब स्थायी CEO के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों उम्मीदवारों पर विचार करेगा।

चीनी कारोबारी महिला से संबंधों को लेकर बढ़ा विवाद
हुआंग के निजी संबंधों को लेकर सामने आई खबरों ने इस पूरे मामले को तूल दिया। रिपोर्टों के मुताबिक, उनका एलिस हुआंग नाम की एक चीनी कारोबारी महिला के साथ संबंध था। एलिस सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल से जुड़ी रही हैं।

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह था कि एलिस के चीन की खुफिया एजेंसियों से संबंध हो सकते हैं और उनके जरिए संवेदनशील कारोबारी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की गई हो सकती है। हालांकि, उनके जासूस होने के आरोपों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इस मामले में अमेरिकी एजेंसियों ने जांच शुरू की। Nvidia के बोर्ड ने भी यह पता लगाने की कोशिश की कि कहीं कंपनी के CEO को किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना तो नहीं बनाया गया था।

ट्रंप ने पहले भी किया था हुआंग का बचाव
विवाद सामने आने के बाद ट्रंप ने पहले भी हुआंग का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि हुआंग को महिला के चीन की खुफिया एजेंसियों से कथित संबंधों की जानकारी नहीं थी। ट्रंप ने यह भी कहा था कि वह हुआंग को एक सम्माननीय व्यक्ति मानते हैं।

हुआंग और ट्रंप के बीच करीबी संबंध भी चर्चा में रहे हैं। Nvidia प्रमुख ने ट्रंप प्रशासन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नीति का कई बार समर्थन किया था। इस साल मई में चीन यात्रा के दौरान वह ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में भी सवार हुए थे। इसके अलावा सितंबर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में भी शामिल हुए थे। ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में हुआंग को नेशनल मेडल ऑफ साइंस से भी सम्मानित किया था।

चीन ने जासूसी के आरोपों को किया खारिज
एलिस हुआंग को लेकर लगाए गए जासूसी के आरोपों को चीन ने खारिज किया है। वहीं, Nvidia ने पहले कहा था कि उसके पास ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि कंपनी के बिजनेस सीक्रेट या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी के साथ कोई समझौता हुआ है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES