National

spot_img

ट्रंप के चेहरे वाला 250 डॉलर का नोट! अमेरिका में शुरू हुई ऐसी तैयारी, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया

By Malay Ojha | Published: 28 May 2026 at 11:30 PM

अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. इस बार मामला राजनीति नहीं बल्कि अमेरिकी करेंसी से जुड़ा हुआ है. खबर है कि ट्रंप की तस्वीर वाला 250 डॉलर का नोट जारी करने की तैयारी की जा रही है. अगर ऐसा होता है तो यह अमेरिकी इतिहास में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा.

दरअसल अमेरिका में लंबे समय से यह नियम लागू है कि किसी भी जीवित व्यक्ति की तस्वीर मुद्रा नोट पर नहीं छापी जा सकती. ऐसे में ट्रंप की तस्वीर वाला नोट जारी करने के लिए संसद से नया कानून पास कराना होगा. यही वजह है कि यह प्रस्ताव दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है.

ट्रंप प्रशासन पर लगा दबाव बनाने का आरोप
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन से जुड़े कुछ अधिकारियों ने अमेरिकी नोट छापने वाले विभाग पर दबाव बनाया कि वह 250 डॉलर के नोट का डिजाइन तैयार करे. बताया जा रहा है कि इसके लिए शुरुआती स्तर पर डिजाइन का काम भी शुरू कर दिया गया है.

रिपब्लिकन सांसद ने पेश किया बड़ा प्रस्ताव
साउथ कैरोलिना से रिपब्लिकन सांसद जो विल्सन ने ‘डोनाल्ड ट्रंप 250 डॉलर बिल एक्ट’ पेश किया है. इस प्रस्ताव में अमेरिकी प्रिंटिंग ब्यूरो को ट्रंप की तस्वीर वाला 250 डॉलर का नोट डिजाइन और प्रिंट करने का निर्देश देने की बात कही गई है.

डिजाइन में ट्रंप के चेहरे को दिया गया केंद्र
रिपोर्ट के मुताबिक नोट के शुरुआती मॉकअप डिजाइन में बीचोंबीच ट्रंप का चेहरा दिखाया गया है. इस डिजाइन को तैयार करने वाले कलाकार इयान अलेक्जेंडर ने दावा किया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर ट्रंप से सीधे बातचीत की थी और कई बदलाव ट्रंप के सुझाव पर किए गए.

अमेरिकी झंडे के रंग और खास लोगो जोड़ने की तैयारी
बताया जा रहा है कि नोट में अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने का विशेष लोगो भी शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा अमेरिकी झंडे के रंगों को भी डिजाइन का हिस्सा बनाने की योजना है.

150 साल बाद टूट सकता है पुराना नियम
अमेरिका में साल 1866 के बाद से किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर मुद्रा पर नहीं छापी गई है. उस समय एक सरकारी अधिकारी की तस्वीर नोट पर आने के बाद नया नियम बनाया गया था, जिसके तहत जीवित लोगों की तस्वीर छापने पर रोक लगा दी गई थी.

ट्रंप की तस्वीर वाला सोने का सिक्का भी चर्चा में
करीब दो महीने पहले ट्रंप की तस्वीर वाला विशेष सोने का सिक्का जारी करने की घोषणा भी की गई थी. यह सिक्का अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे होने के मौके पर जारी किया जाना प्रस्तावित है.

जुलाई में बड़े जश्न की तैयारी
ट्रंप प्रशासन इस साल जुलाई से अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने पर बड़े स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि इसी अभियान के तहत ट्रंप की तस्वीर वाले नोट का प्रस्ताव भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES