National

spot_img

गर्मी में कोल्ड ड्रिंक के साथ चिप्स खाते हैं? AIIMS एक्सपर्ट ने बताया बड़ा हेल्थ रिस्क

By Malay Ojha | Published: 30 April 2026 at 09:00 AM

गर्मी के मौसम में ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीना लोगों को काफी पसंद आता है। घर में मेहमान आएं, पार्टी हो या कोई छोटा फंक्शन, कोल्ड ड्रिंक अक्सर परोसी जाती है। कई लोग इसके साथ चिप्स खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन यह स्वादिष्ट लगने वाला कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

क्यों खतरनाक है यह कॉम्बिनेशन
दिल्ली स्थित एम्स की चीफ डायटिशियन डॉ. परमीत कौर के मुताबिक, इस समय देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर है। ऐसे मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है। लेकिन कोल्ड ड्रिंक और चिप्स साथ लेने से शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है।

शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकता है
डॉक्टर बताती हैं कि कई लोग मानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक पीने से प्यास बुझती है, लेकिन हकीकत में इसमें मौजूद ज्यादा चीनी और कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इससे शरीर से पानी तेजी से कम होने लगता है।

नमकीन चिप्स बढ़ाते हैं प्यास
चिप्स में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ज्यादा नमक खाने से प्यास बढ़ती है और शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन भी बिगड़ सकता है। ऐसे में अगर साथ में कोल्ड ड्रिंक ली जाए तो परेशानी और बढ़ सकती है।

मोटापा और दिल की बीमारी का खतरा
चिप्स में ट्रांस फैट और अधिक कैलोरी होती है, जबकि कोल्ड ड्रिंक में हाई शुगर पाई जाती है। अगर इनका नियमित सेवन किया जाए तो वजन बढ़ने, मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

क्या पिएं, क्या खाएं
डॉक्टरों के अनुसार गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक की जगह नारियल पानी, नींबू पानी या घर का बना ओआरएस लेना बेहतर विकल्प है। एक लीटर पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिलाकर घर पर ओआरएस तैयार किया जा सकता है।

चिप्स की जगह ये बेहतर विकल्प
अगर कुछ हल्का खाना हो तो चिप्स की जगह भूने मखाने, फल या सलाद लेना ज्यादा फायदेमंद है। तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे मौसमी फल शरीर को ठंडक देने के साथ पानी की कमी भी पूरी करते हैं।

गर्मी में रखें ये ध्यान
इस मौसम में सिर्फ प्यास लगने पर ही नहीं, बल्कि समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और लू से बचाव में भी मदद मिलती है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES