National

spot_img

भागलपुर-पूरणिया में चक्रवात का कहर, बिजली बहाली के लिए मैदान में उतरे ऊर्जा विभाग के बड़े अधिकारी

By Malay Ojha | Published: 27 May 2026 at 06:55 PM

भागलपुर, पूर्णिया, बांका और कटिहार जिलों में 25 और 26 मई की रात आए भीषण चक्रवात, तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जबकि जगह-जगह बिजली के पोल, तार और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। हालात को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने बिजली बहाली का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार बुधवार सुबह तकनीकी टीम और मुख्य अभियंताओं के साथ भागलपुर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ आपात समीक्षा बैठक की।

भागलपुर में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
भागलपुर में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी, अधीक्षण अभियंता और भागलपुर, नौगछिया तथा बांका डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान चक्रवात से हुए नुकसान और विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति की मौजूदा स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

युद्धस्तर पर चल रहा मरम्मत कार्य
प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि बिजली बहाली में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन शहरी और ग्रामीण इलाकों में अब भी ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है, वहां जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि बहाली कार्य में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पोल और तार बदलने में जुटीं टीमें
ऊर्जा विभाग के अनुसार फील्ड में लगातार टीमें काम कर रही हैं। क्षतिग्रस्त बिजली पोल, तार और अन्य उपकरणों को तेजी से बदला और ठीक किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि प्रभावित उपभोक्ताओं को जल्द राहत देने की कोशिश की जा रही है।

राहत और बहाली कार्य पर लगातार नजर
ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से फोन और फील्ड रिपोर्ट के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर राहत और पुनर्वास का काम भी तेजी से किया जा रहा है। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES