By aryavartalive | Published: 27 September 2026 at 07:23 PM
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग में रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
छात्रों ने ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘नशे की लत’ विषय पर प्रस्तुतियां दीं। नाटकों में दिखाया गया कि किस तरह नशे की शुरुआत धीरे-धीरे आदत में बदल सकती है और इसका असर व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार पर पड़ता है।
परिवार पर पड़ने वाले असर को किया उजागर
प्रस्तुतियों के दौरान नशे के कारण होने वाली आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक तनाव, आपसी विवाद और दूसरी सामाजिक समस्याओं को भी दिखाया गया। छात्रों ने नशे की लत से बाहर निकलने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूरी बनाने और सकारात्मक व जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इन छात्रों ने नाटक में लिया हिस्सा
‘नशे की लत’ नाटक में रजत चौरसिया, विनीत सिंह, आनंद कुमार पटेल, शुभम कुमार, फातिमा खानम, प्रियंका महापात्रा, रागिनी सिंह, समीक्षा चौधरी, काजल यादव, अंशिका कुशवाहा, निधि मिश्रा, श्वेता उपाध्याय, खुशी राय, राज प्रताप, खुशी उपाध्याय, संस्कृत जायसवाल, श्रुति सिंह और विश्वास समेत अन्य विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
शिक्षक और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. नीरज धनकड़, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. नीरज कुमार सोनकर, डॉ. रीना चटर्जी, डॉ. कविता आर्या, डॉ. किरन सिंह, डॉ. प्रियोदीप हलदार, प्रिंस प्रताप शेरा और अंशिका कुशवाहा समेत शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

