National

spot_img

अनंत सिंह-नीरज विवाद के बीच नीतीश कुमार की ललन सिंह से मुलाकात, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात

By Malay Ojha | Published: 05 October 2026 at 02:08 PM

पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चल रही खींचतान के बीच नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की है। नीतीश कुमार ललन सिंह के पटना स्थित आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ मोकामा विधायक अनंत सिंह खुलकर मोर्चा संभाले हुए हैं।

अनंत सिंह जेडीयू के घोषित प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं। एक अक्टूबर को अनुज सिंह के नामांकन के दौरान भी अनंत सिंह उनके साथ नजर आए थे। इससे पटना स्नातक सीट का मुकाबला जेडीयू के लिए खासा चुनौतीपूर्ण हो गया है।

ललन सिंह को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को देखते हुए जेडीयू नेतृत्व ने ललन सिंह को मामले को संभालने की जिम्मेदारी दी थी। ऐसे में नीतीश कुमार की ललन सिंह से हुई मुलाकात को पार्टी के भीतर चल रहे इस विवाद को सुलझाने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बैठक में क्या बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

नीरज के समर्थन में उतरे निशांत कुमार
इस बीच नीरज कुमार को पार्टी के भीतर समर्थन भी मिल रहा है। निशांत कुमार ने नीरज के साथ बैठक के बाद उनकी तारीफ की और कार्यकर्ताओं से उन्हें चुनाव जिताने की अपील की। उन्होंने नीरज कुमार को पार्टी का पुराना और समर्पित कार्यकर्ता बताया। इससे साफ है कि जेडीयू का एक धड़ा नीरज के पक्ष में खुलकर सक्रिय है।

अनंत-नीरज विवाद का चुनाव पर असर
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नीरज कुमार जेडीयू के प्रत्याशी हैं, जबकि अनंत सिंह जन सुराज के अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हैं। अनंत सिंह का यह रुख पार्टी के लिए इसलिए अहम है क्योंकि वह खुद जेडीयू विधायक हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट का मुकाबला अब पार्टी के भीतर की इस खींचतान के कारण भी चर्चा में है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES