By Malay Ojha | Published: 19 May 2026 at 04:34 PM
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की सभी ऑनलाइन सेवाएं 20 मई 2026 की शाम 7 बजे से 22 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
बिजली कंपनियों की ओर से बताया गया है कि उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल सुविधाएं देने के लिए नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन का काम किया जा रहा है। इसी तकनीकी प्रक्रिया के कारण ऑनलाइन सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा।
इन सेवाओं पर रहेगा असर
माइग्रेशन अवधि के दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज, नया बिजली कनेक्शन, लोड परिवर्तन, नाम सुधार और बिल संशोधन जैसी सभी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत
बिजली कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि यदि इस दौरान स्मार्ट मीटर उपभोक्ता रिचार्ज नहीं करा पाते हैं, तब भी उनकी बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। तकनीकी कार्य के कारण किसी भी उपभोक्ता की बिजली नहीं काटी जाएगी।
पहले ही करा लें जरूरी भुगतान
कंपनियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज तय समय से पहले कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
माइग्रेशन के बाद मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
बिजली कंपनियों का कहना है कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अस्थायी असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

