Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

जन सुराज छोड़ सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हुए नचिकेता वत्स, बोले- यही मेरा वैचारिक घर

By लाइव आर्यावर्त टीम | Published: 19 May 2026 at 04:26 PM

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी और युवा सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता नचिकेता वत्स ने मंगलवार को पटना स्थित सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिन्हा ने उन्हें सदस्यता पत्र सौंपकर पार्टी में शामिल कराया।

नचिकेता वत्स पिछले कई वर्षों से साहित्य, संस्कृति और जन-संचार से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्ष 2015 में दरभंगा में आयोजित युवा उत्सव में उन्होंने विजेता का खिताब हासिल किया था। इसके अलावा बीते एक दशक में उन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में बिहार का प्रतिनिधित्व भी किया है।

जन सुराज अभियान में भी निभाई अहम जिम्मेदारी
नचिकेता इससे पहले जन सुराज अभियान से भी जुड़े रहे हैं। बिहार पदयात्रा के दौरान उन्होंने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली थी। साथ ही जन सुराज अखबार के संपादन कार्य में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

धनंजय सिन्हा बोले- समाजवादी आंदोलन को मिलेगी नई ऊर्जा
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिन्हा ने कहा कि साहित्यिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं का पार्टी से जुड़ना समाजवादी आंदोलन को नई मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि लोहिया और जयप्रकाश नारायण के विचारों को आगे बढ़ाने में नचिकेता वत्स जैसे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

नचिकेता बोले- समाजवादी विचारधारा ही देश की जरूरत
सदस्यता ग्रहण करने के बाद नचिकेता वत्स ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही उनका वैचारिक घर है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, गैर-बराबरी के खिलाफ संघर्ष और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का सपना आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि वह गांव, गरीब, छात्र-युवा और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को साथ जोड़कर समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

International

RELATED ARTICLES