National

spot_img

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की कोशिश नाकाम; अंतरिम जमानत पर आया बड़ा फैसला

By Malay Ojha | Published: 19 November 2026 at 11:24 AM

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली उनकी अंतरिम जमानत रद्द करने की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मांग खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि हाई कोर्ट के जमानत आदेश में दखल देने की जरूरत नहीं है।

जमानत के फैसले में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी है। ऐसे में वह इस आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहता। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे होने वाली सुनवाई इस आदेश में की गई टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना की जानी चाहिए।

ED ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी याचिका
आजम खान को अंतरिम जमानत देने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ ईडी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। जांच एजेंसी ने जमानत रद्द कराने के लिए याचिका दाखिल की और मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने यह मामला उठाया था।

जल्द सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
ईडी की तत्काल सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करने का फैसला किया था। इससे पहले जस्टिस जोयमाल्या बागची ने टिप्पणी की थी कि अगर आजम खान अंतरिम जमानत पर बाहर रहते हैं तो कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा। गुरुवार को सुनवाई के बाद अदालत ने ईडी की याचिका खारिज कर दी।

डासना जेल से रिहा हो चुके हैं आजम खान
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही आजम खान बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जिला जेल से बाहर आ चुके थे। उन्हें ईडी ने 31 अक्टूबर को रामपुर जेल के बाहर से गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी।

दो पैन कार्ड मामले में सजा पर रोक के बाद मिली थी रिहाई
आजम खान को दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी। इस सजा पर रोक लगने के बाद उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हुआ था। हालांकि, जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी के चलते उनकी मुश्किलें बनी हुई थीं। बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी, जिसे रद्द कराने के लिए ईडी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अब शीर्ष अदालत के ताजा फैसले से आजम खान को बड़ी राहत मिली है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES