National

spot_img

अब बच्चों को नहीं मांगना पड़ेगा माता-पिता का फोन! पेटीएम ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

By Malay Ojha | Published: 18 May 2026 at 06:01 PM

भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे भी छोटे-बड़े खर्चों के लिए ऑनलाइन भुगतान का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी जरूरत को देखते हुए पेटीएम ने नया “पॉकेट मनी” फीचर लॉन्च किया है। यह सुविधा खास तौर पर उन टीनएजर्स के लिए तैयार की गई है, जिनका अभी खुद का बैंक खाता नहीं है।

कंपनी के अनुसार अब बच्चे बिना बैंक खाते के भी पेटीएम यूपीआई के जरिए भुगतान कर पाएंगे। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि माता-पिता या परिवार के सदस्य बच्चों के खर्च पर पूरा नियंत्रण रख सकेंगे। वे खर्च की सीमा तय करने के साथ हर ट्रांजैक्शन की निगरानी भी कर पाएंगे।

परिवार के सदस्य रख सकेंगे हर खर्च पर नजर
पेटीएम पॉकेट मनी फीचर के जरिए माता-पिता बच्चों के लिए मासिक खर्च की लिमिट सेट कर सकते हैं। परिवार के सदस्य एनपीसीआई के यूपीआई सर्कल फीचर के जरिए बच्चों को जोड़ पाएंगे और रियल टाइम में ट्रांजैक्शन की जानकारी देख सकेंगे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह होगा इस्तेमाल
फीचर एक्टिव होने के बाद बच्चे अपने मोबाइल में पेटीएम ऐप के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की दुकानों पर यूपीआई भुगतान कर सकेंगे। इससे उन्हें हर बार भुगतान के लिए माता-पिता का मोबाइल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

खर्च की सीमा भी तय करेगी सुरक्षा
कंपनी ने टीनएजर्स के खर्च की एक सीमा भी तय की है। बच्चे एक महीने में अधिकतम 15 हजार रुपये तक खर्च कर पाएंगे। वहीं एक बार में 5 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा। यह लिमिट माता-पिता या परिवार के सदस्य अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर पाएंगे।

शुरुआती घंटों में मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा
पेटीएम ने सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है। फीचर शुरू होने के बाद शुरुआती 30 मिनट तक केवल 500 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा। वहीं पहले 24 घंटे के भीतर 5 हजार रुपये की सीमा लागू रहेगी। इससे गलत भुगतान या दुरुपयोग की संभावना कम होगी।

खर्च की पूरी जानकारी देगा स्पेंड समरी फीचर
पेटीएम का स्पेंड समरी फीचर हर भुगतान को अलग-अलग कैटेगरी में दिखाएगा। इससे परिवार यह समझ पाएंगे कि पैसे कहां खर्च हो रहे हैं। साथ ही बच्चे भी खर्च को सही तरीके से मैनेज करना सीख सकेंगे।

जरूरत पड़ने पर तुरंत बंद कर सकेंगे सेवा
माता-पिता पेटीएम यूपीआई पिन की मदद से खर्च सीमा बदल सकेंगे या जरूरत पड़ने पर इस सुविधा को तुरंत बंद भी कर पाएंगे। कंपनी ने इसमें डिवाइस लॉक जैसी अतिरिक्त सुरक्षा भी दी है।

ऐसे शुरू करें पेटीएम पॉकेट मनी फीचर
इस फीचर का इस्तेमाल शुरू करने के लिए सबसे पहले पेटीएम ऐप को नए वर्जन में अपडेट करना होगा। इसके बाद ऐप खोलकर मोबाइल या कॉन्टैक्ट विकल्प पर जाएं। वहां पॉकेट मनी विकल्प चुनें और जिस व्यक्ति के लिए फीचर एक्टिव करना है उसका कॉन्टैक्ट सिलेक्ट करें। इसके बाद यूपीआई आईडी दर्ज करें या क्यूआर कोड स्कैन करें। जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद बैंक अकाउंट चुनें, यूपीआई पिन डालें और मासिक लिमिट सेट कर दें। अंत में सामने वाले व्यक्ति को इनविटेशन स्वीकार करना होगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES