National

spot_img

बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर ने की पूजा-अर्चना, सुबह 11 बजे तक 11.50% मतदान; बीजेपी-जन सुराज समर्थकों में धक्का-मुक्की

By Malay Ojha | Published: 30 July 2026 at 11:23 AM

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि मतदान से पहले जन सुराज के 16 से ज्यादा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया। उन्होंने दावा किया कि काफी देर तक किसी को यह जानकारी नहीं थी कि इन नेताओं को कहां ले जाया गया है।

प्रशांत किशोर के मुताबिक, करीब दो घंटे बाद उन्हें जानकारी मिली कि हिरासत में लिए गए कुछ नेताओं को दानापुर और फिर शाहपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अगर इन लोगों ने कोई गलती या अपराध किया है तो पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। प्रशांत किशोर का आरोप है कि इन नेताओं को चुनाव से दूर रखने के मकसद से हिरासत में लिया गया। उन्होंने दावा किया कि हिरासत में लिए गए लोगों में करीब 10 नेता पटना के हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि उन्होंने आखिर कौन सा अपराध किया है।

सुबह 11 बजे तक 11.50 फीसदी मतदान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक बांकीपुर सीट पर 11.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

बीजेपी के पत्र का प्रशांत किशोर ने किया समर्थन
प्रशांत किशोर ने फर्जी मतदान रोकने के लिए बीजेपी की ओर से जारी पत्र का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने काफी समय बाद एक अच्छा काम किया है। पत्र में मतदान के दौरान EPIC ID और मतदाता के नाम का मिलान सख्ती से करने की बात कही गई है। प्रशांत किशोर ने कहा कि फर्जी वोटिंग रोकने के लिए मतदाता पहचान पत्र और मतदाता सूची में दर्ज नाम का सही तरीके से मिलान करना जरूरी है।

किदवईपुरी बूथ पर बीजेपी-जन सुराज समर्थकों में धक्का-मुक्की
उधर, पटना के किदवईपुरी इलाके में बूथ संख्या 101, 102 और 103 पर मतदान के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। जन सुराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी बंटी बूथ पर दबंगई कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

प्रचार खत्म होने के बाद थाने पहुंचे थे प्रशांत किशोर
इससे पहले देर रात प्रशांत किशोर जक्कनपुर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि शाम 6 बजे प्रचार खत्म होने के बाद बाहर से आए लोगों को इलाके में प्रचार करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सही जानकारी संबंधित लोग ही दे सकते हैं, लेकिन यह सब घबराहट और बौखलाहट में किया जा रहा है, क्योंकि विरोधी लगभग अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच मुकाबला अहम माना जा रहा है। मतदान के दौरान प्रशांत किशोर के आरोप, बूथ पर समर्थकों के बीच हुई धक्का-मुक्की और फर्जी मतदान को लेकर उठे सवालों ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES