National

spot_img

आर.के. सिन्हा के निधन पर संजय मयूख और लालू-तेजस्वी ने जताया शोक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति बताया

By Malay Ojha | Published: 30 October 2026 at 05:39 PM

जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा (रविंद्र किशोर सिन्हा) के निधन पर बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए इसे राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी है।

संजय मयूख बोले- राष्ट्रसेवा और संगठन के लिए समर्पित रहा जीवन
विधान पार्षद संजय मयूख ने कहा कि आर.के. सिन्हा का निधन बेहद दुखद और मर्माहत करने वाला है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और संगठन के कामों में लगाया। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कुशल संगठनकर्ता और मार्गदर्शक के रूप में रहे पहचान
संजय मयूख ने कहा कि आर.के. सिन्हा एक कुशल संगठनकर्ता, प्रखर विचारक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध उनकी खास पहचान थी। उन्होंने अपने काम और विचारों से समाज में अलग स्थान बनाया। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

संजय मयूख ने की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
उन्होंने कहा कि आर.के. सिन्हा के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खो दिया है। उनके अनुभव और विचारों से लंबे समय तक लोगों को प्रेरणा मिलती रही। संजय मयूख ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत राजद के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने भी आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और सांसद डॉ. मीसा भारती ने दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने जताई संवेदना
राजद की ओर से जारी शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह और उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव और सैयद फैसल अली समेत कई नेताओं ने संवेदना जताई।

इसके अलावा राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने भी शोक व्यक्त किया।

परिजनों और समर्थकों के प्रति जताई संवेदना
शोक जताने वाले अन्य नेताओं में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मोहम्मद शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, डॉ. उर्मिला ठाकुर और विनोद श्रीवास्तव शामिल हैं। राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी परिवार दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES