National

spot_img

वाराणसी में ऑटो में छूटा महिला का बैग, 4 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला; सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद

By Malay Ojha | Published: 30 October 2026 at 04:43 PM

वाराणसी में कमांड सेंटर की मदद से पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ बैग महज 4 घंटे में खोज निकाला। बैग ऑटो में छूट गया था। उसमें सोने की मंगलसूत्र, कान की बाली, चांदी की पायल, 4 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन रखा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की पहचान कर बैग बरामद किया और महिला को उसका पूरा सामान वापस सौंप दिया।

सीसीटीवी कैमरों से मिला ऑटो का सुराग
जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 को महिला सारंग चौराहा से बैठौली गोईठहा रिंग रोड की ओर जा रही थी। इस दौरान ऑटो से उतरते समय उसका बैग गाड़ी में ही छूट गया। कुछ देर बाद बैग का ध्यान आने पर महिला परेशान हो गई। बैग में कीमती गहने, नकदी और मोबाइल फोन होने के कारण उसने पुलिस से मदद मांगी।

चार घंटे में खोज निकाला बैग
मामले की जानकारी मिलने के बाद नोडल कमांड सेंटर सिगरा के पर्यवेक्षण में तैनात पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। सारंग चौराहा से गोईठहा रिंग रोड के बीच लगे कैमरों की मदद से संबंधित ऑटो की पहचान की गई। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर बैग बरामद कर लिया।

सामान वापस मिलने पर महिला ने जताया आभार
पुलिस ने बैग में रखे सोने की मंगलसूत्र, कान की बाली, चांदी की पायल, 4 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन को महिला के सुपुर्द कर दिया। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने खुशी जाहिर की और वाराणसी पुलिस के साथ कमांड सेंटर की टीम की सराहना की।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
बैग की बरामदगी में कमांड सेंटर सिगरा की टीम के इन पुलिसकर्मियों ने भूमिका निभाई।

  1. उ0नि0 राजेश सिंह, प्रभारी कमांड सेंटर सिगरा।
  2. का0 अनिल कुमार प्रजापति।
  3. का0 अजीत यादव।
  4. का0 भूपेंद्र कुमार।
📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES