National

spot_img

लालू-तेजस्वी दिल्ली रवाना, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली

By Malay Ojha | Published: 30 October 2026 at 04:15 PM

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद अब वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान दिल्ली तक पहुंचने वाला है। इंडिया गठबंधन की ओर से 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शुक्रवार को पटना से दिल्ली रवाना हो गए।

राजद की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस रैली में पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बिहार के अलावा देश के दूसरे राज्यों से भी इंडिया गठबंधन के नेताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।

वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मुद्दा उठाएंगे तेजस्वी
दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका के चलते देश की संवैधानिक व्यवस्था और नागरिकों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ा है।

तेजस्वी ने दावा किया कि करीब साढ़े 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने से लोकतंत्र कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज उठाएंगे।

बिहार समेत पांच राज्यों के चुनाव का भी उठेगा मुद्दा
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग के जरिए एसआईआर की प्रक्रिया कराकर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव के बाद बनी सरकारों को लेकर भी सवाल उठाए।

राजद नेता का दावा है कि एसआईआर के बाद हुए चुनावों में बीजेपी और एनडीए को इसका राजनीतिक लाभ मिला। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान की रैली के जरिए देशभर में लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए चल रहे अभियान को मजबूती देने की कोशिश होगी।

एजाज अहमद ने दी रैली की जानकारी
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के दिल्ली रवाना होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की इस रैली में राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बिहार तथा देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

रैली में एसआईआर, मतदाता सूची और वोट देने के अधिकार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की तैयारी है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES