National

spot_img

PM Kisan 24th Installment: 10 लाख से ज्यादा किसानों का नाम कटा, खाते में 2,000 रुपये आए या नहीं ऐसे करें चेक

By Malay Ojha | Published: 30 October 2026 at 01:47 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसके साथ ही देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की रकम ट्रांसफर की गई। केंद्र सरकार ने इस किस्त के लिए 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है।

24वीं किस्त में 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों की संख्या घटी
इस बार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछली यानी 23वीं किस्त में करीब 9.44 करोड़ किसानों को पैसा मिला था, जबकि 24वीं किस्त के लिए यह संख्या घटकर 9.34 करोड़ रह गई है। यानी पिछली किस्त के मुकाबले 10 लाख से अधिक लाभार्थी कम हुए हैं। ऐसे में जिन किसानों को इस बार 2,000 रुपये नहीं मिले हैं, उन्हें अपना बेनिफिशियरी स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

सिर्फ नाम दर्ज होना काफी नहीं, e-KYC भी जरूरी
सरकारी पोर्टल के मुताबिक, कुछ किसानों के मामलों में पात्रता को लेकर संदेह मिलने पर उनका भुगतान फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक रोका गया है। इनमें 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक हासिल करने वाले और एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों द्वारा लाभ लेने के मामले शामिल हैं। इसके अलावा योजना का लाभ पाने के लिए e-KYC पूरा होना भी जरूरी है।

साल में तीन बार मिलते हैं 2,000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। भुगतान के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का इस्तेमाल किया जाता है।

PM Kisan 24वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपके खाते में अभी तक 2,000 रुपये नहीं आए हैं तो परेशान होने के बजाय घर बैठे पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके अपनाएं।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर पर पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in

स्टेप 2: Know Your Status पर क्लिक करें
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘Know Your Status’ विकल्प को चुनें। यहां आपको अपनी किस्त और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
अब निर्धारित जगह पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।

स्टेप 4: OTP से करें वेरिफिकेशन
सभी जानकारी भरने के बाद ‘Get OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका बेनिफिशियरी स्टेटस दिखाई देगा।

PM Kisan Beneficiary List में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

गांव की लिस्ट में ऐसे खोजें अपना नाम

  1. सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना राज्य और जिला चुनें।
  4. इसके बाद सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  5. ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही आपके गांव के लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
  6. इस सूची में अपना नाम खोजकर पात्रता की स्थिति पता कर सकते हैं।

खाते में पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होने के बावजूद खाते में रकम नहीं पहुंची है, तो सबसे पहले e-KYC, आधार और बैंक खाते की जानकारी जांचें। इसके बाद ‘Know Your Status’ में भुगतान से जुड़ी जानकारी देखें। अगर किसी तरह की पात्रता जांच या रिकॉर्ड संबंधी समस्या दिखाई दे रही है तो संबंधित कृषि विभाग या आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES