National

spot_img

VIDEO: बृजभूषण सिंह का बाबा रामदेव पर बड़ा हमला, बोले- ‘सलवार पहनकर भागने वाले को कोई गंभीरता से नहीं लेगा’

By Malay Ojha | Published: 21 August 2026 at 07:56 PM

उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। योग गुरु बाबा रामदेव के आंदोलन की चेतावनी पर उन्होंने बेहद तीखा हमला बोला। बृजभूषण ने कहा कि अब बाबा रामदेव की बात को लोग गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने पुराने एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए रामदेव के आंदोलन करने की क्षमता पर भी सवाल खड़े किए।

गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में तीन ब्लॉकों के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों ने उनसे देश में बड़ा आंदोलन करने की बाबा रामदेव की चेतावनी को लेकर सवाल किया। इस पर बृजभूषण ने कहा कि रामदेव कभी स्वदेशी के नाम पर अभियान चलाते थे, लेकिन अब विदेशी सामान तक बनाने लगे हैं।

‘अब कोई उनकी बात पर विश्वास नहीं करता’
बृजभूषण ने कहा कि बाबा रामदेव को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता और उनकी बातों पर पहले जैसा भरोसा भी नहीं रह गया है। उन्होंने रामदेव के पुराने आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जो व्यक्ति एक समय सलवार पहनकर वहां से भागा था, उसे लोग गंभीरता से कैसे लेंगे। बृजभूषण ने दावा किया कि रामदेव में अब आंदोलन खड़ा करने की पहले जैसी क्षमता नहीं बची है।

छात्र मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
पूर्व सांसद ने विपक्षी दलों और नए विरोधी राजनीतिक मंच पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर यह अभियान शुरू किया गया था, वह छात्रों से जुड़ा था और सरकार ने छात्रों की मांग मान ली है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई थी और वह भी हो चुका है। ऐसे में अब देशभर में उसी मुद्दे को लेकर लगातार सवाल खड़े करना उचित नहीं है।

‘छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा’
बृजभूषण ने आरोप लगाया कि विपक्षी समूह ने छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपना राजनीतिक निशाना साधने की कोशिश की और इसमें उसे सफलता भी मिली। लेकिन अब उनके मुताबिक वही समूह दिशाहीन और अहंकारी नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्दा खत्म होने के बाद भी बेवजह उछलकूद करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है।

चीनी महंगी हुई तो गन्ने का भाव भी बढ़ना चाहिए
चीनी की बढ़ती कीमतों के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने किसानों का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि अगर बाजार में चीनी महंगी हुई है तो इसका फायदा गन्ना किसानों को भी मिलना चाहिए। उनके मुताबिक किसानों की मांग और लागत को देखते हुए गन्ने का भाव बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने सवाल उठाया कि चीनी के दाम बढ़ने पर ही हंगामा क्यों होता है।

‘कार, दवा और पेट्रोल महंगा होने पर विवाद क्यों नहीं?’
बृजभूषण ने कहा कि जब कार, दवा, बाइक, डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं तो उस पर उसी तरह का विवाद क्यों नहीं होता। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कीमत बढ़ने का असर अगर किसान की फसल पर भी पड़ता है तो उसके उत्पाद का दाम बढ़ना गलत कैसे हो सकता है।

कुश्ती संघ पर भी खुलकर बोले
भारतीय कुश्ती संघ को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि वह तीन बार कुश्ती संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उनके बेटे करण भूषण सिंह और संजय सिंह की भूमिका है और आगे भी वे अध्यक्ष बनते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि भारतीय कुश्ती की स्थिति फिलहाल ठीक है और देश के पहलवान लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे हैं।

‘मैंने कहा तो गलत था, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा तो सही’
मिलावटखोरी के मुद्दे पर भी बृजभूषण ने अपने पुराने बयानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नकली घी, समोसे और दूसरे मिलावटी सामान को लेकर वह काफी पहले से आवाज उठाते रहे हैं। उनका कहना था कि जब उन्होंने इस बारे में बात की तो उनकी बात को गलत बताया गया, लेकिन बाद में जब विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ऐसे मामलों को लेकर चेतावनी सामने आई तो वही बात सही मानी जाने लगी।

अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग
बृजभूषण ने सरकार से मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई में अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार नकली सामान बेचने वाले बच जाते हैं, जबकि कार्रवाई असली कारोबारियों के खिलाफ हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने अधिकारियों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि मिलावट के खिलाफ कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से हो।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES