National

spot_img

अनंत सिंह ने अक्षरा सिंह को दिया बेटी की शादी का न्योता, पत्रकारों से भी बोले- 25 नवंबर को सब आइए, कार्ड की जरूरत नहीं

By Malay Ojha | Published: 14 November 2026 at 10:13 PM

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अपनी बेटी की शादी का न्योता दिया है। शनिवार को छठ पूजा के मौके पर अनंत सिंह पटना स्थित अक्षरा सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर तक एक्ट्रेस के परिवार के साथ बातचीत की। इस दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।

25 नवंबर को बेटी की शादी में आने का न्योता
अक्षरा सिंह के घर पहुंचने के दौरान अनंत सिंह ने उन्हें अपनी बेटी शिवांगी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मीडिया से बातचीत में विधायक ने बताया कि वह छठ का प्रसाद खाने आए थे। प्रसाद ग्रहण करने के बाद अब वापस जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अक्षरा सिंह 25 नवंबर को होने वाले शादी समारोह में जरूर पहुंचेंगी।

पत्रकारों से बोले- शादी में आने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं
अनंत सिंह ने वहां मौजूद पत्रकारों को भी बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को सभी लोग शादी में आएं। अगर किसी को निमंत्रण कार्ड देना गलती से छूट गया हो तो इसके लिए माफ कर दें। विधायक ने अपने खास अंदाज में कहा कि शादी में आने के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं है। यह कोई सिनेमा नहीं है कि टिकट दिखाना पड़ेगा। शादी में सभी लोग आएं, किसी कार्ड की जरूरत नहीं है।

अक्षरा सिंह ने भी अनंत सिंह को दिया था छठ का न्योता
दरअसल, अक्षरा सिंह ने इस बार छठ पूजा के मौके पर पटना में खास आयोजन किया है। इसके लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव समेत कई नेताओं और मंत्रियों को आमंत्रित किया था। इसी कड़ी में उन्होंने अनंत सिंह को भी छठ पूजा का न्योता दिया था।

अक्षरा सिंह 5 नवंबर को अनंत सिंह के आवास पर पहुंची थीं। वहां उन्होंने विधायक से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अब अनंत सिंह खुद अक्षरा के घर खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

नदवां में होगी शिवांगी की शाही शादी, 4 लाख मेहमानों के आने का दावा
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में इस आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। शादी में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। समारोह को खास बनाने के लिए कव्वाली, घुड़दौड़ और डांस कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

दामाद को 2-3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर देने की चर्चा
शिवांगी की शादी के साथ ही अनंत सिंह की ओर से होने वाले खर्च को लेकर भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को शादी में 2 से 3 करोड़ रुपये कीमत की लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी उपहार में देंगे। बड़े आयोजन और महंगे गिफ्ट को लेकर यह शादी पहले से ही सुर्खियों में है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES