Tuesday, June 23, 2026

National

spot_img

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला : सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय 24 जून को पहुँचेंगे बिलौटी

By aryavartalive | Published: 23 June 2026 at 04:03 PM

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा आगामी 24 जून 2026 (बुधवार) को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचेंगे। यहां वह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिवार से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री पर भी लगाए गंभीर आरोप
धनंजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हो रहे एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयानों ने पुलिस पर दबाव बनाया है। उनका कहना है कि ऐसे बयानों से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है और पुलिस गलत दिशा में काम करने लगती है।

पुलिस अधिकारियों पर मुकदमे की मांग
धनंजय सिन्हा ने साफ कहा कि जैसा कि विडियो में दिख रहा है कि भरत भूषण तिवारी की मौत एक सामान्य एनकाउंटर नहीं है. इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री पर भी कार्रवाई की मांग
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पुलिस को एनकाउंटर के लिए उकसाने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए एवं उन पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिये.

न्यायिक जांच की मांग तेज
उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में हर नागरिक को न्याय मिलना चाहिए और अगर किसी के साथ गलत हुआ है तो दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES