National

spot_img

धीरेंद्र शास्त्री पर सपा का तीखा हमला, बताया ‘फर्जी बाबा’, BJP के राजनीतिक एजेंडे पर भी उठाए सवाल

By Malay Ojha | Published: 18 November 2026 at 11:36 AM

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को ‘धोखेबाज’ और ‘फर्जी बाबा’ बताते हुए उनके धार्मिक आयोजनों के पीछे राजनीतिक मकसद होने का आरोप लगाया। सपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुंडा में हो रही रामकथा के जरिए राजनीतिक एजेंडा साधने की कोशिश की जा रही है।

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर क्या बोले सपा प्रवक्ता?
आशुतोष वर्मा ने कहा कि धोखेबाज किस्म के लोगों को बाबा कहकर संबोधित करना वास्तविक संतों का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे बाबाओं को कथा के लिए बुलाने के पीछे क्या उद्देश्य है? उनके मुताबिक, इस तरह के आयोजनों का मकसद धार्मिक आस्था से ज्यादा राजनीतिक हितों को साधना है।

‘न भक्ति है और न त्याग’
सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों के भीतर न तो भक्ति की भावना है और न ही त्याग। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह चुनाव के दौरान राजनीतिक फायदे के लिए दिखावे और नाटक किए जाते हैं, उसी तरह धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल भी राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।

ध्रुवीकरण की राजनीति का लगाया आरोप
आशुतोष वर्मा ने आगे कहा कि इस तरह की गतिविधियों का कोई वास्तविक धार्मिक अर्थ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है। उनके मुताबिक, संबंधित लोगों को धर्म का सही ज्ञान नहीं है और समाज में आपसी दुश्मनी पैदा करने वाली बातें की जाती हैं।

सपा प्रवक्ता ने ऐसी बयानबाजी को खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे समाज में तनाव और आपसी दूरी बढ़ सकती है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES