Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

‘मुझे गद्दार कहने वाले पहले बताएं सीट कितने में बेची थी’ — हरभजन सिंह का बड़ा हमला

By लाइव आर्यावर्त टीम | Published: 22 May 2026 at 11:36 AM

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें गद्दार कहने वाले पहले यह बताएं कि पंजाब की राज्यसभा सीट आखिर कितने में बेची गई थी। हरभजन सिंह का यह बयान सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक यूजर को जवाब देते हुए सामने आया।

हरभजन सिंह से एक यूजर ने सवाल किया था कि जिस पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा, उसी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में जाने की क्या मजबूरी थी। यूजर ने किसानों की मौत और जमीर बेचने जैसे आरोप भी लगाए।

यूजर के सवाल पर हरभजन सिंह का जवाब
इस पर हरभजन सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि सही समय आने पर हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी नेता को गाली नहीं दी और अपनी भाषा खराब नहीं करना चाहते। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की राज्यसभा सीट को लेकर बड़ा खेल हुआ था और जरूरत पड़ने पर वे सब कुछ सार्वजनिक करेंगे।

‘किसको कितना चढ़ावा गया, सब बताऊंगा’
हरभजन सिंह ने अपने जवाब में कहा कि अगर संबंधित लोग खुद सच नहीं बताएंगे तो वे यह भी बताएंगे कि किसे कितना फायदा पहुंचाया गया और किसके कहने पर यह सब हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को लूटने के लिए लोगों को मंत्री बनाया गया।

पुतला जलाने का भी लगाया आरोप
एक अन्य यूजर को जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि एक राजनीतिक दल के लोगों ने उनके घर के बाहर पुतला जलाया और उन्हें गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि आम लोग इस तरह की हरकतें नहीं करते, बल्कि पार्टी के निर्देश पर ऐसा किया गया।

‘देश की जनता तय करेगी मुझे कैसे याद किया जाए’
हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने करीब 20 वर्षों तक देश का नाम रोशन किया है और जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए टैग से उनकी पहचान तय नहीं होगी। उन्होंने साफ कहा कि देश की जनता तय करेगी कि उन्हें किस रूप में याद किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल
हरभजन सिंह वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। इसके बाद अप्रैल 2026 में पार्टी के भीतर बड़े राजनीतिक संकट के दौरान उन्होंने कई अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ दी। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

International

RELATED ARTICLES