National

spot_img

राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात, 60 साल पुराने रिश्ते का किया जिक्र

By Malay Ojha | Published: 07 November 2026 at 01:55 PM

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आने वाली किताब Belonging: A Journey of Love इन दिनों चर्चा में है। इस किताब को लेकर दिए गए एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी, परिवार और उन मूल्यों के बारे में बात की, जिन्हें उन्होंने हमेशा अपने करीब रखा। मां के इसी इंटरव्यू का एक हिस्सा साझा करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में 60 साल बिताने के बाद भी उनकी मां आज भी वैसी ही हैं। राहुल ने लिखा, ‘मां, मुझे आप पर गर्व है।’

मां के लिए राहुल गांधी का भावुक संदेश
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनिया गांधी के इंटरव्यू का अंश साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ’60 साल सार्वजनिक जीवन में रहने के बाद भी आप वही इंसान हैं। मां, मुझे आप पर गर्व है।’ राहुल की इस पोस्ट में अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान साफ नजर आया।

सोनिया गांधी ने बताया, आज भी नहीं बदले उनके जीवन के मूल्य
सोनिया गांधी ने अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि बचपन में मिले संस्कार और जीवन के मूल्य आज भी उनके साथ हैं। उन्होंने परिवार और दोस्तों के प्रति वफादारी, ईमानदारी, दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने को जीवन का अहम हिस्सा बताया।

सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने हमेशा इन मूल्यों के प्रति ईमानदार बने रहने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी वह वही इंसान हैं, जिससे राजीव गांधी 60 साल पहले मिले थे। राहुल गांधी ने इसी बात को अपनी पोस्ट में साझा करते हुए मां के प्रति गर्व जाहिर किया।

BJP-RSS के शासन पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल
इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में बीजेपी और आरएसएस के शासन के दौरान देश के लोकतांत्रिक ढांचे, संवैधानिक संस्थाओं और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा है।

उनका कहना था कि मौजूदा सरकार के जाने के बाद भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को पहले जैसी स्थिति में लाना आसान नहीं होगा। इसके लिए लंबा समय और राजनीतिक दलों की ओर से लगातार प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, सोनिया गांधी ने उम्मीद जताई कि लोग अब इस नुकसान को समझने लगे हैं और देश में बेहतर शासन व्यवस्था की वापसी संभव है।

कांग्रेस को लेकर सोनिया गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी के रूप में उसके कमजोर होने से जुड़े सवाल पर सोनिया गांधी ने निराशा जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों को बराबरी का मौका नहीं मिला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का संस्थाओं पर व्यापक नियंत्रण है और चुनाव आयोग भी इससे प्रभावित है। सोनिया गांधी ने मुख्यधारा के मीडिया, धनबल और धर्म के इस्तेमाल को भी चुनावी राजनीति से जुड़ी बड़ी चुनौतियां बताया। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है और आगे बढ़ रही है।

चुनावों में गड़बड़ी के आरोप पर भी बोलीं सोनिया
सोनिया गांधी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि हाल के महीनों में कई चुनावों में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं और अब लोग भी इस मुद्दे को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ मिलकर काम कर रही है। पार्टी की संभावनाओं को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि कांग्रेस की स्थिति दिन-ब-दिन बेहतर हो रही है।

राजीव गांधी के साथ प्रेम कहानी भी किताब का हिस्सा
सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love हार्परकॉलिन्स इंडिया प्रकाशित कर रही है। यह किताब उनकी निजी जिंदगी पर आधारित संस्मरण है, जिसमें राजनीति को उनके जीवन की पृष्ठभूमि के रूप में रखा गया है।

किताब में राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते और प्रेम कहानी को भी जगह दी गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह राजीव गांधी के परिवार से जुड़ने के बाद सोनिया गांधी की जिंदगी ने नया मोड़ लिया। शुरुआत में सार्वजनिक जीवन और राजनीति से दूर रहने की इच्छा के बावजूद वह धीरे-धीरे देश की राजनीति के केंद्र में पहुंचीं और कांग्रेस की सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल हुईं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES