By Malay Ojha | Published: 01 October 2026 at 02:18 PM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बीजेपी पर निशाना साधने के लिए चर्चित तुकबंदी वाले नारे का इस्तेमाल किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ‘एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा।’ उनके इस अंदाज ने राजनीतिक गलियारों के साथ सोशल मीडिया पर भी ध्यान खींचा।
दरअसल, दिल्ली में हाल के महिला प्रदर्शनों के दौरान ‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ नारा चर्चा में आया था। इस नारे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
अखिलेश के बयान की चर्चा
अखिलेश यादव ने इसी तुकबंदी को अपने राजनीतिक हमले के अंदाज में ढालते हुए बीजेपी पर भरोसे का सवाल उठाया। उनके बयान का वीडियो और क्लिप सामने आने के बाद यह लाइन चर्चा में आ गई है।
पहले भी तुकबंदी से साध चुके हैं निशाना
अखिलेश यादव इससे पहले भी राजनीतिक मुद्दों पर ऐसे तंज कसते रहे हैं। मार्च 2026 में LPG संकट को लेकर उन्होंने ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा’ जैसी तुकबंदी का इस्तेमाल किया था।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

