Saturday, June 27, 2026

National

spot_img

मुहर्रम जुलूस में ‘दर्द की दवा’ बनकर पहुंची मौत? फैयाज की गिरफ्तारी से खुली खौफनाक साजिश

By Malay Ojha | Published: 27 June 2026 at 10:50 PM

मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर लोगों को दर्द से राहत देने के नाम पर जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। आरोपी के पास से करीब 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन कैप्सूलों में चूहे मारने वाला खतरनाक जहर मिलाया गया था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक घटना भायखला और जेजे इलाके की है, जहां से मुहर्रम का जुलूस गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लोगों के बीच कैप्सूल बांटते और कुछ लोगों को बेचते हुए देखा। उसके हावभाव पर शक होने के बाद पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खासतौर पर मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। उसने बड़ी संख्या में खाली कैप्सूल और जहरीला केमिकल खरीदकर उनमें जहर भरने का काम किया था।

30 हजार कैप्सूल और 50 किलो जहर मंगाया
सेंट्रल रीजन के डीसीपी जयंत मीणा ने बताया कि आरोपी ने करीब 30 हजार खाली कैप्सूल और 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगाया था। जिंक फॉस्फाइड का इस्तेमाल आमतौर पर चूहों को मारने के लिए किया जाता है और यह बेहद खतरनाक माना जाता है।

एक व्यक्ति की तबीयत भी बिगड़ी
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा दिए गए कैप्सूल का सेवन करने के बाद एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया।

पुणे का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुणे निवासी फैयाज प्रेमजी के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंट कारोबारी है और प्रबंधन की पढ़ाई कर चुका है। पुलिस का कहना है कि उसने कई दिनों तक अपने ठिकाने पर बैठकर कैप्सूलों में जहर भरने का काम किया।

बरामद हुए 14,900 जहरीले कैप्सूल
भायखला पुलिस ने आरोपी के पास से 14,900 कैप्सूल जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक हर कैप्सूल में करीब एक ग्राम जिंक फॉस्फाइड भरा गया था। अगर ये कैप्सूल बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ईरान और इराक यात्राओं की जांच
मामले की जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ वर्षों में कई बार ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है। बीते एक साल में ही उसके 19 बार इन देशों में जाने की बात सामने आई है।

मोबाइल और बैंक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और संपर्कों की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी के प्रभाव में था या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।

आतंकी कनेक्शन की अभी पुष्टि नहीं
पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल किसी आतंकी संगठन से उसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, उसकी विदेश यात्राओं और गतिविधियों को देखते हुए हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत जहर देने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES