Friday, June 26, 2026

National

spot_img

बिहार में बेचने जा रहा था 80 बोतल शराब, वाराणसी में पुलिस ने दबोचा; पूछताछ में खुला बड़ा राज

By Malay Ojha | Published: 26 June 2026 at 04:23 PM

बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। वाराणसी पुलिस ने 80 बोतल अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो कम दाम में शराब खरीदकर बिहार में ऊंची कीमत पर बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से कुल 14.4 लीटर शराब बरामद हुई है।

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले बैग में अवैध शराब लेकर विजय नगर मार्केट की तरफ से कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और पिलर संख्या 61 और 62 के बीच घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों को अपनी ओर आते देख भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रुकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह तेजी से भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

बैग की तलाशी में निकली शराब की खेप
पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके बैग से 180 मिलीलीटर की 80 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 14.4 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया।

बिहार का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद अकील के रूप में बताई। वह बिहार के पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र के बड़ी बदलपुरा का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह वाराणसी से कम कीमत पर शराब खरीदकर बिहार में ज्यादा दाम पर बेचता था।

पूछताछ में कबूला तस्करी का खेल
आरोपी ने पुलिस को बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां शराब की मांग बनी रहती है। इसी का फायदा उठाकर वह वाराणसी से शराब लेकर जाता था और ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है।

आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
इस मामले में सिगरा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह पहले कितनी बार शराब की खेप बिहार पहुंचा चुका है और उसके साथ इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल मृत्युंजय की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES