By Malay Ojha | Published: 01 October 2026 at 10:55 AM
भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। दोनों पर फिल्माया गया गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का है और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
गाने के 100 मिलियन व्यूज पार करने के बाद इसे भोजपुरी म्यूजिक के चर्चित 100 मिलियन क्लब में शामिल होने वाली उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म और गाने से जुड़े लोगों ने इस सफलता पर खुशी जताई है।
निरहुआ-काजल की जोड़ी फिर छाई
‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ में निरहुआ और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दिखाई देती है। गाने में दोनों का देसी अंदाज, नोक-झोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। यही अंदाज दर्शकों को पसंद आया और गाना लंबे समय तक लोगों के बीच बना रहा।
कल्पना पटवारी ने दी आवाज
इस गाने को भोजपुरी की चर्चित गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’ ने लिखे हैं, जबकि संगीत राजेश-रजनीश ने तैयार किया है।
‘पटना से पाकिस्तान’ की टीम
‘पटना से पाकिस्तान’ के निर्माता अनंजय रघुराज हैं और फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है। गाने के अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
कलाकारों ने दर्शकों का जताया आभार
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने गाने की सफलता पर टीम और दर्शकों को बधाई दी। निरहुआ और काजल राघवानी ने भी 100 मिलियन व्यूज पूरे होने पर दर्शकों और अपने प्रशंसकों का आभार जताया।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

