By Malay Ojha | Published: 03 November 2026 at 07:01 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष के इस आयोजन को नकली संसद का नाटक करार देते हुए राहुल गांधी को SIR के मुद्दे पर खुली चुनौती दी। अमित शाह ने कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाकर SIR पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस संसद की कार्यवाही चलने ही नहीं देती।
राहुल गांधी को चर्चा की चुनौती, स्पेशल सेशन बुलाने को तैयार सरकार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आयोजित राज्य महोत्सव के समापन समारोह में अमित शाह ने कहा कि विपक्ष संसद में अपनी बात रखने के बजाय नकली संसद बनाकर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी SIR के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं तो सरकार विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद की कार्यवाही में लगातार बाधा डालती है और चर्चा से बचती है।
अटल बिहारी वाजपेयी को दिया छत्तीसगढ़ के गठन का श्रेय
गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के गठन और विकास का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिया था। उस समय यह क्षेत्र विकास की दौड़ में काफी पीछे था। राज्य बनने के बाद इसके विकास का रास्ता खुला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे आगे बढ़ाने का काम किया गया।
नक्सलवाद से मुक्ति को बताया बड़ी उपलब्धि
अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के लोगों को बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

