National

spot_img

INDIA बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार, राहुल-अखिलेश-ममता पर ECI और EVM को लेकर सवाल

By Malay Ojha | Published: 30 September 2026 at 09:34 AM

नई दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक से कुछ घंटे पहले राजधानी के मध्य इलाके में लगाए गए पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरों के साथ चुनाव आयोग और EVM को लेकर विपक्षी दलों के रुख पर सवाल उठाए गए हैं। पोस्टरों में विपक्ष पर चुनावी नतीजों के हिसाब से ECI को लेकर अलग-अलग रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है।

सामने आए एक पोस्टर पर लिखा है, “INDI Alliance का दोगलापन, जीते तो ECI को ताली, हारे तो ECI को गाली।” इसके जरिए विपक्षी दलों पर आरोप लगाया गया है कि चुनावी नतीजे पक्ष में आने पर वे चुनाव आयोग की भूमिका को स्वीकार करते हैं, जबकि हार के बाद उसी आयोग पर सवाल उठाते हैं। हालांकि, पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति की ओर से लगाए गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

राहुल गांधी समेत कई नेताओं की तस्वीरें
पोस्टरों में राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को निशाना बनाया गया है। एक पोस्टर में बिहार चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर राहुल गांधी पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इन संदेशों के जरिए विपक्ष के ECI, EVM और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करने की कोशिश दिखाई देती है।

आज INDIA ब्लॉक की अहम बैठक
INDIA ब्लॉक की बैठक बुधवार, 30 सितंबर को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हो रही है। बैठक में चुनाव आयोग, Special Intensive Revision यानी SIR, EVM और VVPAT से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दल अपनी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी विपक्ष की ओर से कार्रवाई की मांग उठ रही है।

SIR को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर
पिछले कुछ समय से विपक्षी दल SIR और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी दलों ने SIR को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है। दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने कहा है कि आयोग के भीतर अलग-अलग राय और टिप्पणियां संस्थागत प्रक्रिया का हिस्सा हैं और उसके आदेश कानूनी प्रक्रिया के तहत जारी किए जाते हैं।

बैठक से पहले पोस्टर ने बढ़ाई सियासी गर्मी
INDIA ब्लॉक की बैठक का मुख्य फोकस चुनाव आयोग और SIR से जुड़े मुद्दे हैं। ऐसे में बैठक से ठीक पहले दिल्ली की सड़कों पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाते पोस्टरों का सामने आना राजनीतिक बहस को और गरमा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि बैठक में विपक्ष इन मुद्दों पर क्या रणनीति तय करता है और पोस्टर विवाद पर उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES